Tiger 3 New Promo : टाइगर-3 का नया प्रोमो रिलीज, ऐक्‍शन में दिखे सलमान और कैटरीना

Tiger 3 New Promo : टाइगर-3 इस दिवाली 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2023 15:21 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म टाइगर-3 का नया प्रोमो रिलीज हुआ
  • 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर हो रही है रिलीज
  • प्रोमो वीडियो एक्‍शन से भरपूर है

यशराज फ‍िल्‍म्‍स की टाइगर-3 को निर्देशित किया है मनीष शर्मा ने।

Tiger 3 New Promo : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर अपकमिंग फ‍िल्‍म टाइगर-3 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। 50 सेकंड का प्रोमो वीडियो एक्‍शन से भरपूर है, जिसने रिलीज के महज 3 घंटों में यूट्यूब पर 12 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज बटोर लिए हैं। टाइगर-3 इस दिवाली 12 नवंबर को रिलीज हो रही है और माना जा रहा है कि यह एक बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर बन सकती है। प्रोमो वीडियो में सलमान और इमरान हाशमी आमने-सामने नजर आते हैं। कैटरीना कैफ भी फाइट करती हुई दिख रही हैं।  

वीडियो की शुरुआत सलमान और इमरान हा‍शमी के डायलॉग्‍स से होती है। दोनों आमने-सामने नजर आते हैं। इमरान कहते हैं, अब मेरी बारी है टाइगर, इस बार तू हारेगा। दुनिया के नक्‍शे से हिंदुस्‍तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं। इसके बाद कई ऐक्‍शन सीन्‍स नजर आते हैं। फ‍िर बोलते हैं सलमान- कहते हैं, सब ठीक किया तूने, लेकिन एक बात भूल गए। जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं। 

यही डायलॉग टाइगर-3 के पहले आए वीडियो में भी सुनने को मिला था। टाइगर-3 का नया प्रोमो काफी फ्रेश नजर आता है। देखकर लगता है कि मेकर्स ने ऐक्‍शन सीन्‍स पर मेहनत की है। 12 नवंबर को रिलीज हो रही इस फ‍िल्‍म ने सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोरी हैं। फ‍िल्‍म का गाना भी हिट हुआ है। 



यशराज फ‍िल्‍म्‍स की टाइगर-3 को निर्देशित किया है मनीष शर्मा ने। दिवाली पर रिलीज हो रही फ‍िल्‍म पहले दिन अच्‍छी कमाई कर सकती है। दो दिन बाद यानी 5 नवंबर से फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों की बुकिंग शुरू होने वाली है। इसके बाद पता चलेगा कि सलमान की फ‍िल्‍म को दर्शकों का कैसा रेस्‍पॉन्‍स मिलता है। गौरतलब है कि सलमान की हालिया फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई, किसी की जान' को दर्शकों ने नकार दिया था। यह फ‍िल्‍म अभी ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘जी5' पर उपलब्‍ध है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.