2 हीरोइनों के साथ 95 फिल्में कर चुके थे सुपरस्टार कृष्णा, सभी दिग्गजों ने Twitter पर इस तरह दी श्रद्धांजलि

सोमवार, 14 नवंबर को कृष्णा को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे अस्पातल में भर्ती किए गए थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 22:09 IST
ख़ास बातें
  • इनके पास सबसे तेज 200 फिल्में करने का रिकॉर्ड है
  • कृष्णा ने करीब 5 दशक के करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था
  • प्रभास, एनटीआर, अल्लु अर्जुन, समान्था समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

सोमवार, 14 नवंबर को इन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे अस्पातल में भर्ती किए गए थे

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में से एक कृष्णा घट्टामनेनी का मंगलवार को निधन हो गया। कृष्णा लोकप्रिय फिल्मी सितारे महेश बाबू के पिता हैं। साउथ में इन्हें सुपरस्टार कृष्णा के नाम से जाना जाता था। कृष्णा ने 79 साल की उम्र में प्राण त्यागे। उनका निधन हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह 4 बजे हुआ। आज, यानी बुधवार को इनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें साउथ समेत देश भर के बड़े सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित थे।

तेलुगु सिनेमा के पहले सुपरस्टार रहे कृष्णा बाबू का मंगलवार, 15 नंवबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। कृष्णा बाबू ने करीब 5 दशक के फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रिकॉर्ड की बात करें, तो इनके पास सबसे तेज 200 फिल्में करने का रिकॉर्ड भी है, साथ ही इन्होंने एक ही एक्ट्रेस के साथ 48 फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड भी बनाया था। ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि कृष्णा की दूसरी पत्नी विजया थीं। इन्होंने जया प्रदा के साथ 47 फिल्मों में काम किया। इस तरह 95 फिल्मों में इन्होंने केवल दो अदाकाराओं के साथ काम किया।

स्वर्गिय कृष्णा के अंतिम संस्कार में कई बड़े दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। आप इन ट्वीट्स को नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
 
 
 
 
 
 
 

कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत 1961 में मामूली रोल निभाकर की थी, लेकिन महज 4 सालों में ही ये तेलुगु स्टार बनकर उभरे। 1975 में बैक-टु-बैक 15 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी कृष्णा ने हार नहीं मानी और अगले ही साल कई हिट फिल्में देकर वापसी की।
Advertisement

सोमवार, 14 नवंबर को इन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे अस्पातल में भर्ती किए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Krishna Ghattamaneni
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.