4K रेजॉलूशन में हैंडपंप उखाड़ेंगे सनी देओल, फ‍िर रिलीज हो रही ‘गदर : एक प्रेम कथा’, इस दिन देख सकेंगे

‘गदर : एक प्रेम कथा’ की री-रिलीज डेट 9 जून फाइनल हुई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जून 2023 21:09 IST
ख़ास बातें
  • गदर 2 से पहले पुरानी वाली गदर को किया जा रहा रिलीज
  • 9 जून को गदर को फ‍िर से रिलीज किया जा रहा है
  • 4K रेजॉलूशन और डॉल्‍बी एटमॉस में देख सकेंगे फ‍िल्‍म

'गदर' को 4K विज़ुअल्स में रिलीज किया जा रहा है। साथ में इमर्सिव डॉल्बी एटमॉस साउंड भी होगा।

Photo Credit: Video Grab

गदर : एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की सबसे बड़ी हिट फ‍िल्‍मों में से एक है। साल 2001 में जब यह फ‍िल्‍म रिलीज हुई थी, देशभर के सिनेमाहॉल दर्शकों से पट गए थे। कहा जाता है कि 19 करोड़ रुपये में बनी गदर ने 100 करोड़ रुपये से भी ऊपर का कारोबार भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर किया था। साल 2023 इसलिए भी खास होने वाला है, क्‍योंकि गदर 2 (Gadar 2) अगस्‍त महीने में रिलीज होने जा रही है। उससे पहले दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। 

गदर 2 के रिलीज होने से पहले 2001 में आई ‘गदर : एक प्रेम कथा' दोबारा रिलीज होने जा रही है। फ‍िल्‍म को 4K रेजॉलूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। 
Advertisement

‘गदर : एक प्रेम कथा' की री-रिलीज डेट 9 जून फाइनल हुई है। फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि सनी देओल - अमीषा पटेल की 'गदर' को 4K विज़ुअल्स में रिलीज किया जा रहा है। साथ में इमर्सिव डॉल्बी एटमॉस साउंड भी होगा। तरण के मुताबिक, 9 जून 2023 को गदर सीमित समय के लिए सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। बताया जा रहा है कि फ‍िल्‍म को दिल्‍ली, मुंबई, जयपुर जैसे बड़े शहरों में दिखाया जाएगा।   
 

बात करें Gadar-2 की, तो फिल्म में लगभग वही पुरानी गदर वाली स्टारकास्ट नजर आने वाली है लेकिन अमरीश पुरी को ऑडियंस इस बार मिस करने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल का साथ सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा दे रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि गदर-2 का एक सीन शूटिंग के दौरान लीक हो गया है। इसमें सनी देओल हैंडपंप नहीं, एक पोल उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनको चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा है और बैकग्राउंड में एक्ट्रेस सिमरत कौर एक पोल से बंधी नजर आ रही हैं। यह सनी देओल का एक्शन सीन है जो फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स में से एक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.