Stree 2 OTT : Rs 428 करोड़ पहुंचा ‘स्‍त्री 2’ का कलेक्‍शन, किस ओटीटी पर आएगी? जानें

Stree 2 OTT : स्‍त्री2 की कामयाबी के बीच इस फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज की बात भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2024 16:25 IST
ख़ास बातें
  • स्‍त्री 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
  • फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज की चर्चाएं शुरू
  • प्राइम वीडियो के पास बताए जा रहे राइट्स

माना जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म ऑनलाइन प्राइम वीडियो पर 13-14 सितंबर के आसपास आ सकती है।

Photo Credit: @MaddockFilms

Stree 2 OTT : ‘स्‍त्री 2' का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन रोज नए रिकॉर्ड बनाकर चौंका रहा है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फ‍िल्‍म अबतक दुनियाभर में 428 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है। मैडॉक फ‍िम्‍ल्‍स के लेटेस्‍ट पोस्‍ट के अनुसार, इसने भारत में 8 दिनों में 308 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। गुरुवार को फ‍िल्‍म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की। स्‍त्री2 की कामयाबी के बीच इस फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज की बात भी शुरू हो गई है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Stree 2 की ओटीटी रिलीज के अधिकार प्राइम वीडियो (Stree 2 Prime Video) के पास हैं। हालांकि फैंस को तब तक इंतजार करना होगा, जबतक फ‍िल्‍म थिएटर से नहीं उतर जाती है। माना जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म ऑनलाइन प्राइम वीडियो पर 13-14 सितंबर के आसपास आ सकती है। 
 

हालांकि यह डेट तबतक कन्‍फर्म नहीं मानी जाए, जबतक मेकर्स और प्‍लेटफॉर्म ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट नहीं कर देते। फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। यह साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी।

फ‍िल्‍म को अमर कौशिक ने डायरेक्‍ट किया है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी ने इसकी तारीफ की है। थिएटर रिलीज के बाद अमूमन कोई भी फ‍िल्‍म चार हफ्तों तक बड़े पर्दे पर ठहरती है। ऐसे में 15 अगस्‍त को रिलीज हुई स्‍त्री 2 को ओटीटी पर सितंबर में ले आया जाना चाहिए। 
Advertisement

खबर लिखे जाने तक फ‍िल्‍म ने नौवें दिन शुक्रवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर करीब 5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, भारत में फ‍िल्‍म का नेट कलेक्‍शन 296.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  4. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.