शालीन भनोट का OTT डेब्‍यू, रणदीप हुड्डा की Inspector Avinash जियो सिनेमा पर हुई रिलीज

इसमें उर्वशी रौतेला, अध्ययन सुमन, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, फ्रेडी दारूवाला, राहुल मित्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 मई 2023 19:13 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस के चर्चित चेहरे शालीन भनोट ने किया ओटीटी डेब्‍यू
  • जियो सिनेमा पर रिलीज हुई इंस्‍पेक्‍टर अविनाश
  • इसमें रणदीप हुड्डा मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं

सीरीज के 2 ऐपिसोड जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम किए जा सकते हैं। तीसरा ऐपिसोड कल यानी शुक्रवार आएगा।

Photo Credit: Shalin Bhanot/Instagram

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से सुर्खियों में आए एक्‍टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का ओटीटी डेब्‍यू हो गया है। गुरुवार यानी आज से जियो सिनेमा पर प्रीमियर हो रही सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' (Inspector Avinash) में शालीन एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज में अभिनेता रणदीप हुड्डा की भूमिका इंस्पेक्टर अविनाश की है, जबकि शालीन को उनके फैंस ‘बलजीत सिंह' के किरदार में देखेंगे।  

काफी समय से मीडिया रिपोर्टों में यह कहा जा रहा था कि शालीन जल्‍द अपना ओटीटी डेब्‍यू करने जा रहे हैं। 'इंस्पेक्टर अविनाश' में उनकी भूमिका सामने आने के बाद इस पर मुहर लग गई है। खुद शालीन ने अपने किरदार की जानकारी दी है। अपना फर्स्‍ट लुक इंस्‍टाग्राम फीड पर शेयर करते हुए शालीन ने लिखा, बलजीत सिंह ड्यूटी के लिए रिपोर्टिंग।
 

'इंस्पेक्टर अविनाश' की कहानी लिखी है नीरज पाठक ने। उन्‍होंने ही सीरीज का निर्देशन भी किया है। इसमें उर्वशी रौतेला, अध्ययन सुमन, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, फ्रेडी दारूवाला, राहुल मित्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज के 2 ऐपिसोड जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम किए जा सकते हैं। तीसरा ऐपिसोड कल यानी शुक्रवार आएगा। 
Advertisement

जियो सिनेमा पर बाकी फ‍िल्‍मों और वेब सीरीज की तरह 'इंस्पेक्टर अविनाश' को फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकता है। सोशल मीडिया में भी इस सीरीज पर काफी चर्चा हो रही है। शालीन भनोट को बिग बॉस 16 सीजन से काफी पॉपुलैरिटी मिली। वह बिग बॉस के सबसे लोकप्रिय प्रतिभागियों में से एक बनकर उभरे। शालीन उस शो को नहीं जीत सके और पहले ही आउट हो गए थे, लेकिन शो के बाकी प्रतियोगियों से पहले एकता कपूर के साथ उन्‍होंने एक शो साइन करके सुर्खियां बटोरी थीं। 

'इंस्पेक्टर अविनाश' में उनके ओटीटी डेब्‍यू ने यह इशारा दे दिया है कि फैंस अपने पसंदीदा एक्‍टर को कई और सीरीज व टीवी शोज में देखेंगे। उनके अगले प्रोजेक्‍ट्स क्‍या होने वाले हैं, इस पर जानकारी मिलना अभी बाकी है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  2. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  3. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  5. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  6. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  8. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  9. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  10. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.