'डंकी' फिल्म के शूट की फोटो और वीडियो हुई लीक, सुपरमार्केट में दिखे शाहरुख खान

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने डंकी मूवी की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है, जिसमें एक जगह शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 22:17 IST
ख़ास बातें
  • कई लोगों ने डंकी मूवी की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है
  • कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग साउदी के जेद्दा में चल रही है
  • राजकुमार हिरानी कर रहे हैं इस मूवी को डायरेक्ट

Dunki 22.12.23 को सिनेमाघरों में आ रही है

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर पठान फिल्म (Pathaan) का पहला टीजर रिलीज किया था, जिसे देखकर फैन्स बहुत खुश हो गए। पठान की शूटिंग के बाद, अब शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म डंकी (Dunki) के लिए काम कर रहे हैं। अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारियां सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक डंकी की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल होनी शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने डंकी मूवी की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है, जिसमें एक जगह शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान को एक तस्वीर में सुपरमार्केट में दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग साउदी के जेद्दा में चल रही है। एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें एक विला में शूटिंग चलती दिखाई दे रही है।
 
 
 

हाल ही में सुपरस्टार ने डंकी के लिए ट्वीट किया था, "प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉस निकले। आप शुरु करो मैं समय पर पहुंच जाउंगा। वास्तव में मैं तो सेट पर ही रहने लग जाऊंगा। आखिरकार आपके साथ काम करने के लिए विनम्र और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में #Dunki" 

इस सोशल कॉमेडी-ड्रामा में तापसी पन्नू भी होंगी और यह शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म है। शाहरुख खान के साथ एक प्रोजेक्ट करने पर तापसी ने कहा, "लगभग 10 साल, लेकिन अंत में सब ठीक है।" इससे पहले उन्होंने लिखा था, "आखिरकार यह हो रहा है! मैं @iamsrk और @RajkumarHirani के साथ अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। 22.12.23 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shah Rukh Khan, SRK, Dunki
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.