Salman Khan की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग खत्‍म, जानें रिलीज डेट

Salman Khan Film : सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए फैंस तक पहुंचाई है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 14:27 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म
  • सलमान ने पोस्ट शेयर करके दी जानकारी
  • उनकी कई फ‍िल्‍में रिलीज होने वाली हैं

सलमान खान ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म कर ली है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

Salman Khan Film :  सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए शेयर की है। पोस्ट के साथ सलमान ने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर का एक जैकेट पहना है। लंबे बाल, आंखों पर चश्मा और उनका अंदाज सलमान को अलग ही लुक दे रहा है। फोटो में उनका अलग ही स्वैग नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लंबे बालों में शूट खत्म! उनके धांसू लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सभी को फिल्म का इंतजार है। लोग उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Advertisement
 
सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। उन्‍होंने ‘बच्चन पांडे' और ‘हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों को निर्देशन किया है। सलमान की अपकमिंग फिल्म में शहनाज गिल, भूमिका चावला, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल अहम किरदारों में नजर आएंगे।
 
इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो किसी का भाई किसी की जान के अलावा वह टाइगर 3, किक 2, नो एंट्री 2 और बजरंगी भाई जान 2 की भी तैयारी कर रहे हैं। वह शाहरूख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल में भी दिखाई देंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.