Bigg Boss 16: बिग बॉस में साजिद को पड़ेगी सलमान से डांट, नए वाइल्डकार्ड की होगी एंट्री

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 में वीकेंड के वॉर पर फिर लगेगी सभी कंटेस्टेंट की वाट। साजिद और कैप्टन अंकित गुप्ता को पड़ेगी फटकार। वहीं वाइल्डकार्ड करेंगे ये सितारे। तो शहनाज गिल भी आएगी शो में नजर।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 21:09 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस में इस वीकेंड लगेगी कंटेस्टेंट की वाट
  • सलमान खान ने साजिद को बताया सेल्फ प्रोक्लेम्ड गुरू
  • शो में होगी विकास मनकतला की वाइल्डकार्ड एंट्री

नए वाइल्डकार्ड ने टीना और साजिद को फेक कहा फेक

Bigg Boss 16 :  सलमान खान का शो बिग बॉस 16 में इस हफ्ते बहुत कुछ होने वाला है। शो में श्रीजिता डे  की एंट्री हो चुकी है और उन्होंने आते ही घर में बवाल मचा दिया है। हाल ही रिलीज शो के एक प्रोमो में  आप देख सकते हैं कि वाइल्डकार्ड के जरिए घर में एक और सदस्य की एंट्री हो रही है। वीकेंड के वॉर के इस वीडियो में सलमान भी कंटेस्टेंट्स को फटकारते नजर आ रहे हैं।
 
सलमान खान प्रोमो वीडियो में घर के सदस्यों को गिफ्ट के तौर पर विकास मानकतला की एंट्री करवाते हैं। विकास घर में आते ही सभी कंटेस्टेंट को एक के बाद एक टैग देते नजर आते हैं। इसके साथ ही विकास साजिद खान और टीना दत्ता को फेक बताते हैं। साजिद के बारे में विकास कहते हैं कि, साजिद आगे कुछ और बोलते हैं और पीछे कुछ और कहते हैं। अर्चना गौतम के बारे में उन्होंने कहा कि वह धोखेबाज हैं। विकास यहीं नहीं रुकते वो यहां तक कहते हैं कि टीना के शालीन गुलाम हैं और दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठाते हैं।
 वीकेंड के वार में सलमान कंटेस्टेंट्स को डांट ना लगाए, ऐसा होना मुश्किल है। वीडियो में सलमान इस बार साजिद खान को लताड़ते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘साजिद अब वो सेल्फ प्रोक्लेम्ड महागुरु बन गए हैं, जो किसी की मन्नत पूरी नहीं करेगा। यह अपने कंफर्ट के हिसाब से चीजें करवाएगा। यह आज इधर नेक बनेंगे, कल उधर नेक बनेंगे। वहीं, सलमान ने साजिद खान को पक्षपात करने वाला बताया है।
 
बिग बॉस में इस हफ्ते एक और खास बात होने वाली है। शो में शहनाज गिल और रैपर एमसी स्क्वैयर भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के सेट पर शहनाज को सलमान खान के साथ डांस करते देखा जा सकता है। आपको बता दें कि शहनाज बिग बॉस में अपने नये गाने के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.