Ved Box Office Collection : रितेश-जेनेलिया की फ‍िल्‍म ‘वेड’ ने अपनी कमाई से चौंकाया!

वेड एक मराठी फिल्म है। कहा जा रहा है कि रितेश ने इसमें अच्‍छा अभिनय किया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 21:52 IST
ख़ास बातें
  • रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है
  • मराठी फिल्म ‘वेड’ को रितेश ने डायरेक्ट भी किया है
  • रितेश और जेनेलिया आखिरी बार फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में साथ नजर आए थे

रिेतेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' ने रिलीज के पहले वीकेंड में अच्‍छी कमाई की है।

Ved Box Office Collection : बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘वेड' थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस मराठी फिल्म में रितेश की एक्टिंग काफी दमदार बताई जा रही है और उनके अभिनतय की तारीफ भी हो रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है। फिल्म वेड ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कमाई करके चौंका दिया है। आइए जानते हैं रितेश और जेनेलिया की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
 
फिल्म ‘वेड' की खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद रितेश ने डायरेक्ट किया है। असल जिंदगी में पति-पत्नी, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी फिल्म से सबका दिल जीत रही है। दोनों एक्टर ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक को पसंद आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके मुताबिक वेड के आंकड़े देख हर कोई चौंक जाएगा।
 
 
शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में तकरीबन 10 करोड़ की कमाई की है। किसी मराठी फिल्म का इस तरह का कलेक्शन मायने रखता है। फिल्म ने रिलीज के पहले दि‍न शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को तीसरे दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड पर 10 करोड़ का अच्‍छा कलेक्शन हासिल किया है।
Advertisement
 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा आखिरी बार फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में रितेश जेनेलिया के साथ जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी अहम रोल में हैं। फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में हैं और एक्शन करते दिखई देंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.