Ram Setu Day 1 कलेक्‍शन : अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म को मिली जबरदस्‍त ओपनिंग!

Ram setu Box office collection Day 1 : अक्षय कुमार इस फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं। इस फ‍िल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के बाद से ही दर्शक काफी उत्‍सुक नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 21:30 IST
ख़ास बातें
  • राम सेतु आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है
  • अक्षय कुमार इस फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं
  • फिल्म 'थैंक गॉड' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है

कल गोवर्धन और परसों भैया दूज की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्‍या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।

Ram setu Box office collection Day 1 : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया फ‍िल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन आज सिनेमाघरों में आई फ‍िल्‍म ‘राम सेतु' (Ram setu) को लेकर जबरदस्‍त बज है। फ‍िल्‍म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आ रही हैं। दिवाली की छुट्टियों के कारण फ‍िल्‍म को अच्‍छी ओपनिंग मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म पहले दिन 17 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है। 

अक्षय कुमार इस फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं। इस फ‍िल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के बाद से ही दर्शक काफी उत्‍सुक नजर आ रहे थे। आज फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद माना जा रहा है कि अक्षय कुमार एक बड़ी हिट दे सकते हैं। कल गोवर्धन और परसों भैया दूज की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्‍या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। उसके बाद वीकेंड आ जाएगा, तो उसका फायदा भी राम-सेतु को मिल सकता है। 

हालांकि राम-सेतु अकेली फ‍िल्‍म नहीं है, जो दिवाली पर सिनेमाघरों में आई है। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। दो बड़ी फ‍िल्‍मों के एकसाथ रिलीज होने से इनकी कमाई पर थोड़ा असर पड़ सकता है। इसके बावजूद यह माना जा रहा है कि राम-सेतु अपनी रिलीज के पहले दिन करीब 17 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है।  

फिल्म को देशभर में करीब 3 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। राम-सेतु की कहानी आज के परिदृश्‍य के हिसाब से बुनी गई है। फ‍िल्‍म में दिखाया गया है कि सरकार रामेश्वरम से लेकर श्रीलंका तक बने सेतु को तोड़ना चाहती है। जबकि दूसरा पक्ष इसे बचाना चाहता है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचता है। मामले की तह तक जाने के लिए अक्षय कुमार, सेतु के बारे में जानने के लिए मौके पर जाते हैं। उन्‍हें वहां क्‍या-क्‍या पता चलता है, यही इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  4. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  2. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  3. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  4. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  5. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  7. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  8. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
  10. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.