Corona Papers OTT Release: COVID-19 पर बनी मिस्ट्री फिल्म कोरोना पेपर्स 5 मई से इस OTT पर देखें

कोरोना पेपर्स फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है जिन्हें बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2023 21:01 IST
ख़ास बातें
  • कोरोना पेपर्स फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है
  • Imdb पर इस फिल्म को 7.8 रेटिंग दी गई है
  • कोरोना पेपर्स की रिलीज डेट OTT पर 5 मई 2023 है

कोरोना पेपर्स फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है जिन्हें बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।

Photo Credit: IMdb

Corona Papers OTT Release: मलयालम फिल्म कोरोना पेपर्स (Corona Papers) दर्शकों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम पर उपलब्ध है। फिल्म में एक्शन और थ्रिल का डोज है। इस एक्शन थ्रिलर में शेन निगम, संध्या शेट्टी. गायत्री व शाइन टॉम चाको आदि सितारे हैं। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, फिल्म COVID-19 महामारी के दौरान उपजे हालातों पर बनी है। लेकिन यह लोगों के संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि महामारी के हालातों का फायदा उठाने वाले लोगों पर बनी है जिसमें सिस्टम और अपराधियों के बीच खींचतान को दिखाया गया है। 

कोरोना पेपर्स की रिलीज डेट 6 अप्रैल 2023 है जब इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। फोर फ्रेम्स साउंड के बैनर तले बनी कोरोना पेपर्स Disney+ Hotstar पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 5 मई को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका है। यह मलयालम फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर YouTube पर आशीर्वाद सिनेमा की ओर से शेयर किया गया है। देखें इसका रोचक ट्रेलर- 

COVID-19 पर आधारित कोरोना पेपर्स का ट्रेलर लगभग 1 महीना पहले रिलीज कर दिया गया था। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 26 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हालांकि फिल्म ने कारोबार के मामले में बहुत प्रभावित नहीं किया। Sacnilk के अनुसार, कोरोना पेपर्स ने भारत में पहले हफ्ते में सिर्फ 0.45 करोड़ का ही करोबार किया था। 

कोरोना पेपर्स फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है जिन्हें बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। Imdb पर इस फिल्म को 7.8 रेटिंग दी गई है जो कि एक अच्छी रेटिंग कही जाती है। फिल्म को प्रियदर्शन ने लिखा है और प्रड्यूस भी किया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर केपी हैं और दिवाकर मनी फिल्म के फोटोग्राफी डायरेक्टर हैं। फिल्म को एमएस अयप्पन ने संपादित किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.