Ponniyin Selvan: PS-1 ने 3 दिनों में की 230 करोड़ की बंपर कमाई, बनाया रिकॉर्ड, क्या आपने देखी फिल्म?

Ponniyin Selvan Box Office Collection: 'पोन्‍न‍ियिन सेल्‍वन-1' की पहले दिन की वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस इनकम 80 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 21:39 IST
ख़ास बातें
  • Ponniyin Selvan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 230 करोड़ रुपये के पार हो गया है
  • इसी के साथ फिल्म सबसे जल्‍दी 200 करोड़ कमाने वाली तमिल फिल्‍म भी बन गई है
  • फिल्म का पहले दिन का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 80 करोड़ रुपये था

Ponniyin Selvan Box Office Collection: फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज की गई है

Ponniyin Selvan Box Office Collection: 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन- पार्ट 1' तेजी से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन अपने पहले वीकेंड में ही कथित तौर पर 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। चोल राजवंश की कहानी पर बनी PS-1 को लेकर दक्षिण भारत में जबरदस्‍त क्रेज देखा जा रहा है। फ‍िल्‍म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्‍चन, कार्थी, जयम रवि समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फ‍िल्‍म है। बताया जाता है कि करीब 200 करोड़ रुपये तो इसके पहले भाग में ही खर्च हुए हैं। 

फिल्म Ponniyin Selvan ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में कथित तौर पर 230 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी और मात्र 3 दिन में 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई निश्चित तौर पर मूवी को सुपरहिट का लेबल देती है। इतना ही नहीं, इसी के साथ यह फिल्म सबसे जल्‍दी 200 करोड़ कमाने वाली तमिल फिल्‍म भी बन गई है। इसने पहले तीन दिन में कमाई के लिहाज से तमिल फिल्‍म 'विक्रम' और 'वलीमई' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 
 

'पोन्‍न‍ियिन सेल्‍वन-1' की पहले दिन की वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस इनकम 80 करोड़ रुपये थी। दूसरे दिन फिल्‍म ने वर्ल्डवाइड करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रव‍िवार के दिन फिल्‍म ने फिर 80 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन हासिल किया।

फ‍िल्‍म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्‍चन, कार्थी, जयम रवि समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं। शुक्रवार को PS-1 का पहला भाग रिलीज होना है और फ‍िल्‍म कुल 2 हिस्‍सों में बनकर तैयार होगी। यह एक बड़े बजट की फ‍िल्‍म है। बताया जाता है कि करीब 200 करोड़ रुपये तो इसके पहले भाग में ही खर्च हुए हैं। 
Advertisement

फ‍िल्‍म की कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है। निर्देशक मणिरत्‍नम इस फ‍िल्‍म को ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने मुंबई आकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स सीरीज के मालिकों से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि मुलाकात सफल रही और PS-1 के टिकटों की कीमत पूरे भारत में 100 रुपये रहेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.