Pathaan Box Office Collection Day 12: 'पठान' ने पार किए 840 करोड़! Baahubali-2 को पीछे छोड़ 12वें दिन भारत में कमाए इतने करोड़

11वें दिन फिल्म पठान की सक्सेस सातवें आसमान पर पहुंच गई। पठान बॉलीवुड की पहली फिल्म बनी जिसने महज 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई की।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 12:26 IST
ख़ास बातें
  • पठान ने डॉमेस्टिक मार्केट में 515 करोड़ कमाए हैं
  • पठान अब 900 करोड़ की ओर बढ़ रही है
  • इंडस्ट्री के जानकारों को कहना है कि फिल्म 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है

इंडस्ट्री के जानकारों को कहना है कि फिल्म पठान 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। 

Photo Credit: YouTube/ YRF Besharm Rang Song Screenshot

Pathaan Box Office Collection Day 12: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' ने 12वें दिन कलेक्शन के मामले में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने बाहुबली-2 (Conclusion Hindi Collection Worldwide) को पीछे छोड़ दिया है जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाती थी। पठान वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 800 करोड़ को पार कर गई है और अभी भी इसका आगे बढ़ना जारी है। वहीं भारत में भी फिल्म का कलेक्शन ग्राफ ऊपर की ओर ही बढ़ रहा है। रविवार को भी पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा खासा रहा और अब फिल्म के लिए कहा जाने लगा है कि यह 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि पठान का 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारत की सबसे बड़ी फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने राह में आने वाले हर रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पठान ने 28 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया और इसका दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 63 करोड़ के लगभग पहुंच गया। एक हिंदी फिल्म के नेट बिजनेस में पठान 410 करोड़ को पार कर गई है और यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान से पहले सिर्फ Baahubali-2(हिंदी) और KGF-2 ही इस मुकाम तक पहुंच पाई थीं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने नम्बर 1 पोजीशन पा ली है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है। 

Advertisement
रिपोर्ट में कहा गया है कि अब से पहले सिर्फ Baahubali-2 (हिंदी कलेक्शन) ऐसी फिल्म थी जिसने 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बाहुबली-2 का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 802 करोड़ बताया गया है लेकिन पठान का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 806 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के आंकड़े इससे भी बड़े हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड का कहना है कि पठान ने डॉमेस्टिक मार्केट में 515 करोड़ कमाए हैं और ओवरसीज में 325 करोड़ कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 840 करोड़ हो गया है। इतनी कमाई अब तक किसी भारतीय फिल्म ने नहीं की है। इसलिए इस रिकॉर्ड को भी पठान ने अपने नाम कर लिया है। पठान अब 900 करोड़ की ओर बढ़ रही है। वहीं इंडस्ट्री के जानकारों को कहना है कि फिल्म 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। 

11वें दिन फिल्म पठान की सक्सेस सातवें आसमान पर पहुंच गई। पठान बॉलीवुड की पहली फिल्म बनी जिसने महज 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन 22 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने कहा कि पठान 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है। ऐसे कई और रिकॉर्ड भी हैं जो पठान ने कायम किए हैं। फिल्म अगर 900 करोड़ को भी पार कर लेती है तो यह सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी। इस रिकॉर्ड को आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा। फिल्मी दुनिया के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.