'पठान' का एडवांस बुकिंग में जलवा जारी, सबसे कम समय में इतने करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म!

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 09:38 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म के लिए लाखों टिकटें अब तक बुक हो चुकी हैं।
  • पठान की एडवांस बुकिंग के 24 घंटे के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।
  • शाहरुख खान को 4 साल बाद पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Photo Credit: YouTube Screenshot

शाहरुख खान की फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और फिल्म के लिए लाखों टिकटें अब तक बुक हो चुकी हैं। एडवांस बुकिंग शुरू होने के 24 घंटों के भीतर ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं,  शाहरुख की ये फिल्म KGF-2 और वॉर से भी आगे निकलती दिखाई दे रही है। केजीएफ-2 की एडवांस टिकट बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पहले 5.15 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की थी। लेकिन पठान की रफ्तार देखकर लग रहा है कि फिल्म के लिए KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। 

पठान की एडवांस बुकिंग के 24 घंटे के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। खबर है कि फिल्म केजीएफ-2 और रितिक रोशन स्टारर वॉर से काफी आगे निकल सकती है। इंडिया बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की मानें तो पठान ने अब तक 1.17 लाख टिकटें बुक कर ली हैं। यह आंकड़ा 24 घंटे से भी कम समय का है। अगर फिल्म के लिए इसी तरह का क्रेज आगे आने वाले 4 दिनों में दखने को मिलता है, तो यह बहुत आसानी से kGF-2 के 5.15 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। वहीं, रितिक रोशन की वॉर ने भी रिलीज से पहले 4.05 लाख टिकटों की बिक्री की थी। वॉर से भी पठान काफी आगे जा सकती है। 

पठान फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी जिसके बाद फिल्म की टिकटें तेजी से बिकने लगीं। शाहरुख खान को 4 साल बाद पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, फिल्म के रिलीज से पहले ही यह कंट्रोवर्सी से घिर चुकी है। बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस के रंग को लेकर बवाल हुआ। फिल्म कई हफ्तों से सुर्खियों में बनी हुई है जिससे दर्शकों को इसे देखने की उत्सुकता भी है। इंडिया बॉक्‍स ऑफ‍िस की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए आंकड़ों के मुताबिक पठान ने अब तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इतने कम समय में 15 करोड़ की एडवांस बुकिंग करने वाली ये हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है। 

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस के अवकाश का फायदा इसे मिलने वाला है, वहीं उसके बाद वीकेंड की छुट्टियों का भी फिल्म के कलेक्शन को फायदा मिल सकता है। फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं। विलेन के रोल में जॉन अब्राहिम दिखाई देंगे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज से पहले पठान और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करवाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.