Pathaan 2 भी आएगी! जानें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की किस बात से मिला इशारा?

Pathaan की सफलता को मनाने के सभी एक्टर्स व निर्देशक ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जहां सभी ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का जिक्र किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 22:09 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आई थी टीम
  • Pathaan भारत में 250 करोड़ क्लब और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में पहुंची
  • हमने पिछले कुछ समय में इतनी खुशी का अनुभव नहीं किया है: शाहरुख
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से इंडस्ट्री में बवाल मचाया हुआ है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है और इसने कमाई के मामले में कई पॉपुलर फिल्मों को पछाड़ दिया है। एक हफ्ते से कम समय में Pathaan भारत में 250 करोड़ क्लब और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि इस सफलता के बाद टीम Pathaan 2, यानी सीक्वल को लाने की तैयारी कर सकती है।

Pathaan की सफलता को मनाने के सभी एक्टर्स व निर्देशक ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जहां सभी ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का जिक्र किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस कॉन्फ्रेंस से जुड़े कुछ क्लिप्स शेयर किए जा रहे हैं, जहां Pathaan के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और एक्टर शाहरुख खान कुछ ऐसी बात बोल रहे हैं, जिससे प्रतीत होता है कि आने वाले समय में हम पठान 2, यानी एक सीक्वल देख सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय निर्देशक ने तब सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने कहा, "पठान आई है, हिट हुई है। उसके बाद क्या बनाएगे?” इसके बाद फैंस चिल्लाएं "Pathaan 2", जिसमें बिना स्पष्ट कहे सिद्धार्थ ने सिर्फ इतना कहा “इंशा अल्लाह (यदि ईश्वर ने चाहा)।"
 

बाद में जब शाहरुख खान से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए, मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। हमने पिछले कुछ समय में इतनी खुशी का अनुभव नहीं किया है। मुझे और मेरे को-एक्टर्स मेरे दोस्तों को जो मौका दिया गया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। इंशा अल्लाह! जब भी वह चाहते हैं कि मैं पठान 2 करूं, मैं कोशिश करूंगा और बड़ा और बेहतर बनूंगा और बाल लंबे करूंगा। यदि वे सीक्वल बनाना चाहते हैं, तो इसे करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।"
Advertisement
 

यूं तो दोनों दिग्गजों ने स्पष्ट रूप से ये नहीं कहा है कि वे Pathaan 2 पर काम कर रहे हैं या उसके बारे में सोच रहे हैं, लेकिन पठान की सफलता से यह साफ हो जाता है कि फैंस इसके सीक्वल का इंतजार बेसब्री से करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pathaan, Pathaan 2, SRK, Shah Rukh Khan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.