Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी बने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी! फैंस बोले- आप तो अटल हो गए!

पोस्टर काफी रोचक है और इसे बनाने में काफी मेहनत की गई लगती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 20:58 IST
ख़ास बातें
  • पोस्टर काफी रोचक है और इसे बनाने में काफी मेहनत की गई लगती है
  • इस बायोपिक को मेकर्स ने जून में ही घोषित कर दिया था
  • अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर रिलीज किया गया है पोस्टर

बॉलीवुड फिल्म 'मैं अटल हूं' का पोस्टर दर्शकों के सामने आ गया है।

पंकज त्रिपाठी एक ऐसे कलाकार हैं जो हर प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का लोहा मनवा सकते हैं। अब यह एक्टर एक और खास फिल्म को लेकर चर्चा में है। उनकी अपकमिंग फिल्म एक बायोपिक है जिसका मोशन पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ही अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म को साल की शुरुआत में ही घोषित कर दिया था। अब इसका फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है। इसके बारे में और क्या कुछ जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं। 
बॉलीवुड फिल्म 'मैं अटल हूं' का पोस्टर दर्शकों के सामने आ गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी को भारी भरकम किरदार का भार सौंपा गया है। वे इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनके लुक को इस पोस्टर में बहुत पसंद किया जा रहा है। पोस्टर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि पंकज त्रिपाठी इस लुक में बहुत मुश्किल से पहचान में आ पा रहे हैं। पोस्टर को दो भागों में बांटा गया है। एक में पंकज त्रिपाठी एक कवि के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री की छवि को उकेर रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक पीएम के अंदाज में देख रहे हैं। 

पोस्टर काफी रोचक है और इसे बनाने में काफी मेहनत की गई लगती है। पोस्टर को अटल बिहारी की जयंती के मौके पर सामने लाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। इस बायोपिक को मेकर्स ने जून में ही घोषित कर दिया था, लेकिन इसके मेन कैरेक्टर के रोल के लिए अभी तक किसी नाम का खुलासा नहीं किया गया था। इस मौके पर पोस्टर शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने भी कैप्शन में कुछ लाइनें लिखीं हैं जो कुछ ऐसे हैं- ‘न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं- ‘पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पंकज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘ अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में दिसंबर 2023। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथनी ने लिखी है।
उनके इस लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और उनको लगातार बधाईयां दे रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.