OTT Report 2024 : 6 महीनों में ओटीटी पर सबसे ज्‍यादा देखी गई यह वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्‍ट

OTT Report 2024 : जिस शो ने टॉप में जगह बनाई है, वह है टीवीएफ का पंचायत सीजन-3। उसके अलावा, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, बिग बॉस सीजन-3 को सबसे ज्‍यादा देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी की 6 महीनों की रिपोर्ट आई सामने
  • पंचायत सीजन-3 बना सबसे ज्‍यादा देखा गया शो
  • हीरामंडी को भी मिला दर्शकों का खूब प्‍यार

ऑरमैक्‍स मीडिया (Ormax) की रिपोर्ट में यह डेटा शेयर किया गया है। (इन्‍सर्ट इमेजेस ormaxmedia से)

OTT Report 2024 : इस साल के शुरुआती 6 महीनों में ओटीटी पर किस वेब सीरीज, फ‍िल्‍म और नॉन स्‍क्र‍िप्‍टेड शो का जलवा रहा, इसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। जिस शो ने टॉप में जगह बनाई है, वह है टीवीएफ का पंचायत सीजन-3। उसके अलावा, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, बिग बॉस सीजन-3 और इंडियन पुलिस फोर्स को सबसे ज्‍यादा देखा गया है। ऑरमैक्‍स मीडिया (Ormax) की रिपोर्ट में यह डेटा शेयर किया गया है। इसके मुताबिक, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई पंचायत-3 (Panchayat 3) अबतक की सबसे ज्‍यादा देखी गई हिंदी वेब सीरीज बन गई है। 

Panchayat 3 को 28.2 मिलियन व्यूज मिले। यह सीरीज साल 2024 के पहले 6 महीनों में रिलीज हुए शोज से काफी आगे रही है। हिंदी वेब सीरीज में दूसरे नंबर पर रही संजय लीला भंसाली की हीरामंडी (Heeramandi) जिसे 20.3 मिलियन बार देखा गया। तीसरे नंबर पर रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) है, जिसे 19.5 मिलियन बार देखा गया। टॉप-5 में चौथे नंबर पर टीवीएफ का कोटा फैक्‍ट्री सीजन-3 भी शामिल है, जिसे 15.7 मिलियन बार देखा गया। पांचवें नंबर पर डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर आई द लीजेंड ऑफ हनुमान का सीजन 3 और 4 है, जिसे 14.8 मिलियन बार देखा गया। लिस्‍ट में जितने शोज को शामिल किया गया, उनमें से 5 डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार के हैं। 

Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार, जियो सिनेमा पर दिखाया जा रहा बिग बॉस ओटीटी सीजन3 (Bigg boss ott 3) 2024 की पहली छमाही में सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला अनस्क्रिप्टेड शो था। इसे 17.8 मिलियन व्‍यूज मिले। दूसरे नंबर पर कप‍िल शर्मा का शो, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' रहा, जिसे 14.5 मिलियन व्‍यूज मिले। 

सबसे ज्‍यादा देखी गई हिंदी फ‍िल्‍मों की बात करें तो नेटफ्लिक्‍स पर आई अमर सिंह चमकीला (Amar singh chamkila) पहले नंबर पर रही, जिसे 12.9 मिलियन व्‍यूज मिले। मर्डर मुबारक, ऐ वतन मेरे वतन, महाराज और पटना शुक्‍ला लिस्‍ट में शामिल टॉप-5 फ‍िल्‍में हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.