Netflix को प्रभास का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, फैंस ने Netflix को कहा बाय-बाय!

Prabhas : ‘नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया’ का कमेंट प्रभास के फैंस को पसंद नहीं आया। उनका मानना है कि नेटफ्लिक्स जैसे प्‍लेटफॉर्म ने उनके पसंदीदा अभ‍िनेता का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 21:14 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया’ ने कैप्शन लिखा, ‘कामू नीनया इनी अकी आपा
  • इसका मतबल होता है, वॉट एक्शन इज दिस
  • प्रभास के फैंस इस कैप्‍शन पर नाराज हो गए

Prabhas : गुस्‍साए फैंस अब नेटफ्लिक्स को सबक सिखाने के मूड से ऐप को अनसब्सक्राइब करा रहे हैं।

फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के जाने-माने स्‍टार ‘प्रभास' (Prabhas) का मजाक उड़ाकर नेटफ्लिक्‍स (Netflix) ‘मुसीबत' में आ गया है। प्रभास पर की गई टिप्‍पणी से उनके फैंस खासे नाराज हैं और नेटफ्लिक्‍स के खिलाफ मुहिम छेड़ रहे हैं। लोगों ने इस प्‍लेटफॉर्म को अनसब्सक्राइब करने की धमकी दी है। प्रभास के कई फैंस ने तो नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन छोड़ते हुए ऐप को अनइंस्‍टॉल कर दिया है। हाल ही में 'अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स' नाम का हैशटैग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता हुआ नजर आया। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर मामला क्‍या है। 

दरअसल, ‘नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया' ने प्रभास की एक फ‍िल्‍म ‘साहो' का वीडियो सोशल मीडिया पर फिल्म शेयर किया है। वीडियो में प्रभास पहाड़ से छलांग लगाते हुए एक बैग को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए  ‘नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया' ने कैप्शन लिखा, ‘कामू नीनया इनी अकी आपा?'। इसका मतबल होता है, वॉट एक्शन इज दिस? यानी यह क्‍या ऐक्‍शन है।

‘नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया' का यह कमेंट प्रभास के फैंस को पसंद नहीं आया। उनका मानना है कि नेटफ्लिक्स जैसे प्‍लेटफॉर्म ने उनके पसंदीदा अभ‍िनेता का मजाक उड़ाया है। गुस्‍साए फैंस अब नेटफ्लिक्स को सबक सिखाने के मूड से ऐप को अनसब्सक्राइब करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी मुहिम सी छिड़ी हुई है। यह कमेंट ‘नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया'  ने किया, जिसका खामिायाजा भारत में नेटफ्लिक्स को उठाना पड़ सकता है। 
 

हालांकि ‘नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया' ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। प्रभास की फिल्म 'साहो' साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। निर्देशक सुजीत की इस फ‍िल्‍म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे सितारे नजर आए थे। बहरहाल बात करें सोशल मीडिया पर उठे तूफान की, तो प्रभास के फैंस काफी गुस्‍से में नजर आ रहे हैं। कई यूजर कह रहे हैं कि वह नेटफ्लिक्‍स का ना सिर्फ अनइंस्‍टॉल करेंगे, बल्कि अपने जानने वालों से भी इसका सब्‍सक्र‍िप्‍शन छोड़ने के लिए कहेंगे। 

अभिनेता की अप‍कमिंग फ‍िल्‍मों की बात करें, तो सबसे ज्‍यादा बज आदिपुरुष ने क्रिएट किया है। हाल में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें रावण के रोल में सैफ अली खान के गेटअप की काफी आलोचना हुई थी। फ‍िल्‍म के वीएफएक्‍स पर भी यूजर्स ने सवाल उठाए थे। कहा जा रहा है कि आदिपुरुष को अब अगले साल जून तक रिलीज किया जा सकता है। पहले इसे जनवरी में रिलीज किया जाना था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.