Bigg Boss 16 में होगी एक और वाइल्डकार्ड एंट्री, क्या नमिश तनेजा बनेंगे घर के सदस्य?

बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने नमिश तनेजा को अप्रोच किया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 16:19 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे नमिश तनेजा
  • इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
  • सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के को-स्टार हैं नमिश

बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने नमिश तनेजा को अप्रोच किया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इस समय सबसे ज्यादा पॉप्युलर शो बन गया है। शो में आए दिन कोई ना कोई विवाद हो रहा है। यहां मौजूद हर एक सदस्य शो में बना रहना चाहता है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट दिए गए टास्क को जीत कर घर में अपनी जगह सुरक्षित करने पर लगे हैं। शो के आगे बढ़ने के साथ ही, घर के सभी सदस्यों के रंग बदलते नजर आ रहे हैं। घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही घर में गोल्डन बॉय की एंट्री हुई है।

बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे नमिश तनेजा

बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड को लेकर एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने नमिश तनेजा को अप्रोच किया है। लेकिन अभी तक नमिश ने शो में आने को लेकर कोई कनफर्मेंशन नहीं दी है। नमिश बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश के को-स्टार है। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स ने निशांत भट्ट को भी अप्रोच किया था, जिसपर निशांत ने कहा ‘अगर बिग बॉस मुझे दो से तीन दिनों के लिए शो में बुलाते हैं तो मैं इस बारे में जरूर सोच सकता हूं।‘

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट, साजिद खान, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं किया गया था। ऐसे में हो सकता है इस वीकेंट घर से एक साथ किसी दो कंटेस्टेंट को जाना पड़े। खैर होता क्या है ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कौन होगा घर से बाहर

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस तरह से शो में सुंबुल का गेम कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। बिग बॉस अब अपने 9वें हफ्ते में पहुंच गया है। इसलिए भी शो में अब लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है और कंटेस्टेंट को बिग बॉस द्वारा दिए गए गेम भी पहले से मुश्किल होता नजर आ रहा है। वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में कौन सदस्य घर से बेघर होने वाला है ये देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.