धोनी ने खरीदी 708KM माइलेज वाली ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, IPL के इन साथियों को राइड करवाते हुए आए नजर

Kia EV6 GT-Line AWD में 77.4kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह डीसी फास्ट चार्जर की बदौलत सिर्फ 18 मिनटों में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 20:13 IST
ख़ास बातें
  • एमएस धोनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 खरीदी है।
  • Kia EV6 GT-Line में 77.4kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
  • Kia EV6 एक बार चार्ज होकर 708 किमी की दूरी तय कर सकती है।

Photo Credit: Instagram@msdhoni/kia

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का कार और मोटरसाइकिल के प्रति प्रेम सभी जानते हैं। चैन्नई सुपरकिंग के कप्तान के पास एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं और वह लगातार कोई न कोई नया वाहन अपने कलेक्शन में शामिल करते रहते हैं। हाल ही में ऑनलाइन अपलोड हुई एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने नई Kia EV6 Electric Crossover कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वाहन पर टेंपरेरी नंबर प्लेट नजर आ रही है। IPL 2023 में हिस्सा लेने के लिए तैयार धोनी Moonshine कलर स्कीम वाली कार में अन्य खिलाड़ियों ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और केदार जाधव (Kedar Jadhav) को रांची में रात में साथ लेकर जाते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें कि साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia भारत में Kia EV6 की 200 यूनिट्स ही उपलब्ध करवाईं हैं जो कि सीबीयू यानी कि कंप्लीटली बिल्ट यूनिट के तहत देश में आई हैं। फिलहाल ईवी6 भारत में पूरी तरह बिक चुकी है, लेकिन कंपनी का कहना है कि वह अतिरिक्त यूनिट्स को भारत में लाने पर काम कर रही है।

Kia भारतीय बाजार में Kia EV6 को दो वेरिएंट में पेश करती है। महज 5.2 सेकेंड्स में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने वाली यह ईवी फुल चार्ज में 708KM की रेंज प्रदान कर सकती है।

Kia EV6 GT-Line
पावर और कीमत के लिए Kia EV6 GT-Line में 77.4kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह डीसी फास्ट चार्जर की बदौलत सिर्फ 18 मिनटों में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसमें पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 229 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क जनरेट करती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को सपोर्ट करने वाली यह ईवी की रेंज प्रदान करती है। कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 GT-Line की एक्स शोरूम कीमत 59,95,000 रुपये है।

Kia EV6 GT-Line AWD
Advertisement
पावर और कीमत की बात करें तो Kia EV6 GT-Line AWD में 77.4kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह डीसी फास्ट चार्जर की बदौलत सिर्फ 18 मिनटों में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसमें पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 325 PS की पावर और 605 NM का टॉर्क जनरेट करती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को सपोर्ट करने वाली यह ईवी की रेंज प्रदान करती है। कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 GT-Line AWD की एक्स शोरूम कीमत 64,95,000 रुपये है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.