सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना की ‘मिशन मजनू’ Netflix पर 20 जनवरी को होगी रिलीज!

Mission majnu release date india: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ अब जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। मिशन मजनू 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 19:47 IST
ख़ास बातें
  • 'मिशन मजनू' 20 जनवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी
  • एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ आएंगे नजर
  • 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट के किरदार में हैं

Mission Majnu Release date india: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Mission Majnu Release:  बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू' अब जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। एक्टर की पिछली रिलीज फिल्म ‘थैंक गॉड' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और रकुलप्रित भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। अब हाल ही में सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म मिशन मजनू का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने इसके रिलीज की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘एक जांबाज एंजेट की अनसुनी कहानी।‘ आपको बता दें कि सिद्धार्थ और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। सिद्धार्थ और रश्मिका के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं ये दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी की बात करे तो मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट के किरदार में हैं। वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक पाकिस्तानी लड़की का रोल अदा कर रही हैं। सिद्धार्थ की अगली आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म योद्धा में भी दिखाई देंगे।

इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म साल 2023 के जुलाई महीने में रिलीज की जाएगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्दी ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक वेब सीरीज जिसका नाम ‘इंडियन पुलिस फोर्स' है में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी अहम रोल में नजर आएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.