Lust Stories 2 Trailer : काजोल, नीना गुप्‍ता, तमन्‍ना-विजय की जोड़ी के साथ लस्‍ट स्‍टोरीज 2 का ट्रेलर आउट, इस दिन होगी रिलीज

फ‍िल्‍म में नीना गुप्‍ता से लेकर काजोल, तमन्‍ना, मृणाल ठाकुर, विजय वर्मा जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2023 18:47 IST
ख़ास बातें
  • लस्‍ट स्‍टोरीज के दूसरे सीजन को नेटफ्लिक्‍स पर देखा जा सकेगा
  • 29 जून को रिलीज होने जा रही 'लस्ट स्टोरीज 2'
  • इस बार भी कई कहानियां दिखाई जाएंगी

फ‍िल्‍म की अलग-अलग कहानियों को आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और सुजॉय घोष जैसे निर्देशकों ने तैयार किया है।

Photo Credit: Netflix

नेटफ्लिक्‍स (Netflix) की चर्चित फ‍िल्‍म लस्‍ट स्‍टोरीज के दूसरे सीजन लस्‍ट स्‍टोरीज 2 (Lust Stories 2) का ट्रेलर आ गया है। पिछले कई दिनों से यह फ‍िल्‍म चर्चा में है। प्‍लेटफॉर्म ने पहले इसका टीजर दिखाया था और बुधवार को ट्रेलर पेश किया। 29 जून को रिलीज होने जा रही 'लस्ट स्टोरीज 2' में इस बार भी कई कहानियां दिखाई जाएंगी। फ‍िल्‍म में नीना गुप्‍ता से लेकर काजोल, तमन्‍ना, मृणाल ठाकुर, विजय वर्मा जैसे कलाकार हैं। करीब डेढ़ मिनट का ट्रेलर रोचक और पसंद आने वाला है।  

इसकी शुरुआत होती है फ‍िल्‍म में दादी बनीं नीना गुप्ता से। वह अपनी पोती को किसी और के साथ सोने की सलाह देती हुई दिखाई देती हैं। तर्क देती हैं कि जब गाड़ी खरीदने से पहले टेस्‍ट ड्राइव होता है, तो शादी से पहले क्‍यों नहीं?  
Advertisement

इसी तरह से, फ‍िल्‍म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा का कैरेक्‍टर उनकी प्रेमिका तमन्‍ना के घर में घुस रहा है। हालांकि उनका किरदार शादीशुदा है और तमन्‍ना उन्‍हें करीब आने से रोकती हैं, फ‍िर दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन्‍स दिखाए जाते हैं। 



फ‍िल्‍म में एक कहानी काजोल के किरदार की भी है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि काजोल के कैरेक्‍टर को अपने पति पर शक है कि उसका अफेयर घर की नौकरानी के साथ चल रहा है। वह नौकरानी को घर से निकाल देती है। काजोल का कैरेक्‍टर एक सिंपल महिला का दिखाई दे रहा है, जबकि उनके पति काफी उम्र के नजर आ रहे हैं। 
Advertisement

इस फ‍िल्‍म में अमृता सुभाषा और तिलोत्तमा शोम भी हैं। उनकी कहानी में एक नौकरानी है, जोकि तिलोत्तमा के घर में किसी से मिलती है। इन अलग-अलग कहानियों को आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और सुजॉय घोष जैसे निर्देशकों ने तैयार किया है। अकेले यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 6 घंटे में 8 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.