Latest OTT Release March 2024: 'मामला लीगल है', 'सनफ्लावर सीजन 2', 'नेपोलियन' जैसी फिल्में OTT पर मचा रहीं धमाल! यहां देखें

मशहूर एक्टर रवि किशन की नई वेब सीरीज मामला लीगल है (Maamla Legal Hai) ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं
  • 'मामला लीगल है', 'सनफ्लावर सीजन 2', 'नेपोलियन' जैसे नाम शामिल
  • एक्टर सुनील ग्रोवर सनफ्लावर के दूसरे सीज़न के साथ लौट आए हैं

रवि किशन की नई वेब सीरीज 'मामला लीगल है' Netflix पर दस्तक दे चुकी है।

मार्च की शुरुआती हो चुकी है और यह महीने का पहला वीकेंड है। मार्च में अगर आप मनोरंजन के लिए ओटीटी पर कुछ ढूंढ रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें 'मामला लीगल है', 'सनफ्लावर सीजन 2', 'नेपोलियन' जैसे नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Maamla Legal Hai
मशहूर एक्टर रवि किशन की नई वेब सीरीज मामला लीगल है (Maamla Legal Hai) ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। यह रवि किशन की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है जो कि रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में दिल्ली के पटपड़गंज कोर्ट में वकीलों के बीच दिलचस्प मुकदमों की कहानी दिखाई गई है। अगर आपको ओह माय गॉड 2 और जॉली एलएलबी जैसी फिल्में पसंद आई हैं तो आपके लिए एक और मनोरंजक कहानी यहां मौजूद है। सीरीज में 8 एपिसोड हैं जिसे राहुल पांडे ने निर्देशित किया है। फिल्म में रवि किशन वकील वीडी त्यागी के रूप में आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। सीरीज को 1 मार्च से Netflix पर देखा जा सकता है। 

Sunflower Season 2
टीवी पर आपको सालों से गुदगुदाते आ रहे वाले मशहूर कलाकार, एक्टर सुनील ग्रोवर सनफ्लावर के दूसरे सीज़न के साथ लौट आए हैं। Sunflower Season 2 में सुनील ग्रोवर सोनू सिंह के किरदार को दोहराते दिखाई देंगे। सोनू सिंह सनफ्लावर सोसायटी के अंदर एक और मर्डर के मामले में उलझ जाता है। फिल्म में अबकी बार कई और मंझे हुए कलाकार शिरकत करने जा रहे हैं जिनमें अदा शर्मा, आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी और राधिका भट्ट का नाम शामिल है। फिल्म की कहानी में अदा शर्मा अहम रोल में है जिसको बार डांसर रोजी मेहता के रूप में दिखाया गया है। कहानी आगे बढ़ने के साथ और ज्यादा गंभीर होती जाती है। सीरीज को Zee5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Napoleon
Apple TV+ पर ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म नेपोलियन (Napoleon) को रिलीज किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कहानी नेपोलियन बोनापार्ट (Napoleon Bonaparte) के जीवन की है। कैसे नेपोलियन सत्ता में कदम रखता है। साथ ही पति-पत्नी के बीच में कैसा संबंध था, यह फिल्म इस पर प्रकाश डालती है। जोकिन फीनिक्स (Joaquin Phoenix) ने इसमें लीड रोल प्ले किया है। फिल्म दर्शक को फ्रांस की क्रांति के दिनों में ले जाती है। अगर आप हिस्ट्री ड्रामा, और राजा महाराजाओं के समय की कहानियां देखना पसंद करते हैं तो एप्पल टीवी की यह सीरीज आपको पसंद आ सकती है।  
Advertisement

The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth
Netflix पर एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर स्टोरी The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth के नाम से रिलीज हुई है। यह एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री है जिसे 23 फरवरी को रिलीज होना था। लेकिन सीबीआई ने इसे लेकर बोम्बे हाई कोर्ट में याचिका डाल दी जिसके कारण फिल्म लेट हो गई। अब हाई कोर्ट की हरी झंडी के बाद आखिरकार यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। कहानी 25 साल की शीना बोरा की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है जो 2012 में एकदम से गायब हो गई थी। फिर शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी, और शीना के पिता हत्या के मुख्य आरोपी पाए जाते हैं। साथ में इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर भी इसमें शामिल पाया जाता है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने शीना को अगवा किया, उसे मारा और फिर उसकी बॉडी को जला दिया। फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  2. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  3. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  4. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  5. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  6. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  7. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  9. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  10. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.