Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer: 2 घंटे में 21 लाख से ज्यादा बार देखा गया सलमान की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 21 अप्रैल, यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 22:00 IST
ख़ास बातें
  • 21 अप्रैल, यानी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
  • सलमान खान के साथ दिखाई देंगी पूजा हेगड़े
  • ट्रेलर में एक्शन का भी जबरदस्त डोज है

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer Out: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही इसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल करनी शुरू कर दी है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर को चंद घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के ट्रेलर में सलमान खान एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

Salman Khan Films ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर सोमवार, शाम 7 बजे Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे चंद घंटों में लाखों व्यूज मिल गए हैं। ट्रेलर को रिलीज के बाद यूट्यूब पर 2 घंटे में 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और करीब 3 लाख लाइक्स मिल चुके थे। निश्चित तौर पर ये सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दर्शाता है।

यहां देखें ट्रेलर:

ट्रेलर की बात करें,तो यहां शुरुआत में ही सलमान खान की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में उन्हीं की आवाज में संस्कृत के एक श्लोक का उच्चारण होता है। फिल्म की अदाकारा पूजा हेगड़े, सलमान से पूछती हैं, 'वैसे आपका नाम क्या है?' सलमान जवाब देते हैं, "मेरा कोई नाम नहीं है। मैं भाईजान नाम से जाना जाता हूं।"

ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की हीरोइन की जिंदगी में एक विलेन (जगपति बाबू) है और अपनी हीरोइन और उसके परिवार को बचाने की जिम्मेदारी सलमान खान के कंधे पर आ जाती है। ट्रेलर में एक्शन का भी जबरदस्त डोज है।
Advertisement

फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी भूमिका निभा रहे हैं।

जैसा कि हमने बताया, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 21 अप्रैल, यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  3. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  4. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें स
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  11. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  12. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  13. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  14. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  2. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  4. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  5. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  6. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  8. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  9. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.