Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : सलमान की फ‍िल्‍म का मोशन पोस्‍टर रिलीज, जानें ट्रेलर कब आएगा?

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • सलमान की फ‍िल्‍म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है
  • 10 अप्रैल को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा
  • सलमान इन दिनों अपनी नई फ‍िल्‍म के प्रमोशन में ब‍िजी हैं

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : फ‍िल्‍म में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार भी हैं।

Photo Credit: YouTube/ Salman Khan Films

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। फ‍िल्‍म के मेकर्स ने सलमान की अपकमिंग मूवी का मोशन पोस्‍टर रिलीज कर दिया है। यह भी खुलासा हो गया है कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर किस दिन आएगा। सलमान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी इस मोशन पोस्‍टर को रिलीज किया है, जिसमें फ‍िल्‍म के ट्रेलर से जुड़ी अहम डिटेल है। पोस्‍टर में सलमान अपने हाथ में चाकू लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि उस चाकू से खून की जगह लाल फूल की पंखुड़‍ियां उड़ती हुई दिखाई देती हैं। 

पोस्‍टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, Let the action begin! फ‍िल्‍म का ट्रेलर 10 अप्रैल को यानी आगामी सोमवार को आउट होगा। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का एक गाना रिलीज हुआ है। 'येंतम्मा' ('Yentamma') गाने में सलमान के साथ फ‍िल्‍म आरआरआर के ऐक्‍टर राम चरण (Ram Charan) ने भी डांस किया है। विशाल डडलानी और पायल देव ने 'येंतम्मा' गीत को अपनी आवाज दी है। गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। इसमें सलमान खान और राम चरण के साथ फ‍िल्‍म की अभ‍िनेत्री  पूजा हेगड़े व वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं।
Advertisement
 

फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी भूमिका निभा रहे हैं। 
Advertisement

कुछ वक्‍त पहले ही फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज हुआ था। सलमान खान ने भी टीजर को शेयर किया था। यह फिल्म ईद पर (21 अप्रैल) को रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सलमान कई और बड़ी फ‍िल्‍मों ने नजर आने वाले हैं। कटरीना कैफ के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फ‍िल्‍म 'टाइगर 3' पर काम चल रहा है। हाल में खबर आई है कि सलमान और शाहरुख खान को लेकर एक फ‍िल्‍म टाइगर वर्सेज पठान बनाने की तैयारी चल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.