Freddy OTT Release: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' इस OTT पर होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कैप्टन इंडिया, आशिकी 3 जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 10:14 IST
ख़ास बातें
  • पोस्टर में एक कछुआ दिखाया गया है जिसके ऊपर दांतों का एक जबड़ा रखा गया है।
  • कार्तिक निभाने वाले हैं हटकर किरदार
  • कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला भी दिखाई देंगी।

कार्तिक आर्यन फ्रेडी में एक बहुत ही हटकर किरदार निभाने वाले हैं।

Photo Credit: Instagram/image shared by Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म ने 200 करोड़ के करीब कारोबार किया। इस हॉरर कॉमेडी को लोगों ने बहुत पसंद किया। कार्तिक के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है। उनकी आगामी फिल्म फ्रेडी के बारे में बड़ा अपडेट मिला है। कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी ओटीटी पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों की बजाय फिल्म को सीधे ओटीटी पर पेश किया जाएगा। इससे पहले भी कार्तिक एक फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी जिसका नाम धमाका था। धमाका को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 2021 में ओटीटी पर आई थी। अब फ्रेडी भी ओटीटी पर आ रही है। आपको बता देते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। 

फ्रेडी कार्तिक की दूसरी फिल्म होगी जो सीधे ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला भी दिखाई देंगी। Disney Plus Hotstar ने इसकी पुष्टि एक पोस्ट के माध्यम से की। प्लेटफॉर्म की ओर से ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें फ्रेडी का ओटीटी रिलीज कन्फर्म किया गया। 

फ्रेडी की रिलीज डेट के बारे में अभी तक प्लेटफॉर्म की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बहुत संभव है कि फिल्म नवंबर के दूसरे पखवाड़े या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह के आसापास रिलीज हो सकती है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। पोस्टर में एक कछुआ दिखाया गया है जिसके ऊपर दांतों का एक जबड़ा रखा गया है। उस जबड़े में गुलाब का एक फूल भी पकड़ाया गया है। पोस्टर को देखकर पता लग रहा है कि फिल्म बहुत ही हटकर होने वाली है। इसके डिस्क्रिप्शन में कार्तिक ने लिखा है- 'स्लो एंड स्टीडी विंस द रेस! फ्रेडी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हो जाएं। फर्स्ट लुक आ रहा है।' 

फ्रेडी फिल्म की कहानी के बारे में खुद कार्तिक आर्यन का कहना है कि इस तरह की स्टोरी पर उन्होंने कभी काम नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म थ्रिलर बताई जा रही है। अब देखना होगा कि आखिर फिल्म में क्या निकलकर सामने आता है। इस फिल्म को शशांक घोष ने निर्देशित किया है और बनाया एकता कपूर ने है। कार्तिक आर्यन इसमें एक अलग ही किस्म का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला और जेनिफर पिकिनाटो भी मेन कैरेक्टर में होंगीं। 

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कैप्टन इंडिया, आशिकी 3 जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रहे हैं। 

वैसे यह साल बॉलीवुड के लिए काफी खराब रहा है। साल की शुरुआत में आई भूल भुलैया 2 के अलावा कोई फिल्म कुछ बड़ा नहीं कर पाई। कई बड़े स्टार्स और बड़े बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। इनमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान, लाल सिंह चड्ढा जैसे टाइटल भी शामिल हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र ने इसकी थोड़ी भरपाई जरूर की। उधर साउथ की फिल्में केजीएफ-2 और कांतारा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.