#Jhoome Jo Pathaan : पठान का नया गाना रिलीज, 6 घंटों में 74 लाख व्‍यूज के साथ ‘बेशर्म रंग’ को पीछे छोड़ा

बेशर्म रंग सॉन्‍ग को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। ठीक 10 दिनों के बाद ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने रिलीज किया गाना
  • शुरुआती 6 घंटों में ही मिला जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स
  • पठान फ‍िल्‍म बीते कई दिनों से विवादों में है

विदेशी लोकेशन पर शूट हुए इस गीत की शुरुआत में ही शाहरुख को उनका पसंदीदा डांस पोज देते हुए देखा जा सकता है।

Photo Credit: Video Grab

और जैसा कि तय था शाहरुख खान की अपकमिंग फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का नया गाना ‘झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर कई दिनों से बज था। लोग इंतजार कर रहे थे कि कब यह गाना रिलीज होगा। गुरुवार सुबह यशराज फ‍िल्‍म्‍स के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज कर दिया गया है। दिलचस्‍प यह है कि ‘झूमे जो पठान' को ‘बेशर्म रंग' गाने से भी ज्‍यादा देखा जा रहा है।   

विशाल और शेखर के म्‍यूजिक से सजे इस गीत को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। गाने को शाहरुख और दीपिका पर फ‍िल्‍माया गया है। पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग' रिलीज होते ही छा गया था। विवादों ने इसे और ज्‍यादा सुर्खियों में बनाया। हालांकि ‘झूमे जो पठान' को ‘बेशर्म रंग' भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेडिंग में नंबर-1 पर है। 
Advertisement

‘बेशर्म रंग' गीत को उसकी रिलीज के शुरुआती 7 घंटों में 50 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले थे। उसके मुकाबले Jhoome Jo Pathaan को रिलीज के 6 घंटों में 74 लाख बार देखा जा चुका है। बेशर्म रंग सॉन्‍ग को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। ठीक 10 दिनों के बाद ‘झूमे जो पठान' रिलीज हुआ है। विदेशी लोकेशन पर शूट हुए इस गीत की शुरुआत में ही शाहरुख को उनका पसंदीदा डांस पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास यह भी है कि इस गाने में दीपिका या शाहरुख किसी की भी ड्रेस का रंग भगवा नहीं है, लेकिन बैकग्राउंड में डांस कर रहे कलाकारों के कपड़े कुछ मिलते-जुलते रंग के नजर आते हैं। देखना होगा कि इस गाने पर लोग कैसा रेस्‍पॉन्‍स देते हैं। 



शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने पठान का नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। अब ‘बेशर्म रंग' गाना सुनने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.