Jawan OTT Deal : 100 करोड़ रुपये में शाहरुख की फ‍िल्‍म को इस प्‍लेटफॉर्म ने खरीदा! अगले साल होगी रिलीज

Jawan Film : ‘जवान’ के ओटीटी राइट्स (Jawan OTT deal) को लेकर जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने करोड़ों रुपये में यह डील फाइनल कर ली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 10:11 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति हैं
  • एक छोटी भूमिका में दीपिका पादुकोण भी दिखाई दे सकती हैं
  • तमिल फ‍िल्‍मों के निर्देशक एटली इस फ‍िल्‍म को बना रहे हैं

Jawan Film : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान के ओटीटी राइट्स पर एमेजॉन प्राइम वीडियो ने कब्‍जा जमा लिया है।

बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाले फ‍िल्‍म जवान (Jawan) इस वक्‍त काफी चर्चाओं में है। अगले साल 2 जून को रिलीज होने वाली ‘जवान' को लेकर कहा जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म ने रिलीज से पहले ही कई सौ करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब ‘जवान' के ओटीटी राइट्स (Jawan OTT deal) को लेकर जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने करोड़ों रुपये में यह डील फाइनल कर ली है। इस फ‍िल्‍म में शाहरुख के साथ नयनतारा और तमिल फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के स्‍टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आएंगे। 

डायरेक्‍टर एटली कुमार की फिल्म ‘जवान' पर सभी की नजरें हैं। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स के बीच इसके राइट्स खरीदने को लेकर होड़ है। आए दिन खबरें आती हैं कि फ‍िल्‍म के ओटीटी राइट्स बेच दिए गए हैं। अब बताया जा रहा है कि एक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ने इस फ‍िल्‍म को लेकर डील आगे बढ़ाई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान के ओटीटी राइट्स पर एमेजॉन प्राइम वीडियो ने कब्‍जा जमा लिया है। इंडस्‍ट्री के सोर्सेज बता रहे हैं कि जवान के OTT राइट्स के लिए एमेजॉन प्राइम वीडियो भारी रकम चुकाने को तैयार हो गया है। यह रकम 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

साल 2019 में यह जानकारी सामने आई थी कि शाहरुख खान तमिल फ‍िल्‍मों के निर्देशक एटली के साथ मिलकर एक फ‍िल्‍म पर काम कर रहे हैं। साल 2020 में यह  प्रोजेक्‍ट कन्‍फर्म हुआ। फ‍िल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस के रोल के लिए साउथ की स्‍टार सामंथा से बात की गई थी, लेकिन आखिरकार नयनतारा का नाम फाइनल हुआ। कहा जाता है कि जो रोल विजय सेतुपति न‍िभा रहे हैं, उसके लिए राणा दग्गुबाती को अप्रोच किया गया था, लेकिन हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स की वजह से उन्‍होंने इनकार कर दिया। फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण के होने की बात भी कही जाती है, हालांकि उनका रोल छोटा होगा। 
Advertisement

अभी यह कन्‍फर्म नहीं है कि यह फ‍िल्‍म ओर‍िजिनल रूप से किस भाषा में बन रही है। फ‍िल्‍म हिंदी या तमिल में बन रही है और इसे तमाम भाषाओं में डब करते हुए रिलीज किया जाएगा। शाहरुख के फैंस इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.