#Jawan ADVANCE BOOKING : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म के टिकट बुक कराने की होड़! चंद घंटों में बिके 79 हजार एडवांस टिकट

Jawan ADVANCE BOOKING : यह फ‍िल्‍म 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 सितंबर 2023 17:32 IST

पीवीआर और आईनॉक्‍स में सबसे ज्‍यादा 66 हजार एडवांस टिकट डे वन के लिए बेचे गए हैं।

Photo Credit: @RedChilliesEnt

Jawan ADVANCE BOOKING : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे पता चलता है कि ‘जवान' के लिए भारतीय दर्शकों में गजब की दीवानगी है। एडवांस टिकटों के मामले में फ‍िल्‍म को काफी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला है। महज कुछ घंटों में ही ‘जवान' के 79 हजार से ज्‍यादा टिकट्स देश की नेशनल चेन्‍स में बिक गए हैं। यह बुकिंग ‘डे वन' यानी गुरुवार के लिए हुई है। गौरतलब है कि फ‍िल्‍म 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।       

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, जवान की एडवांस बुकिंग का स्‍टेटस एक्‍स्‍ट्राऑर्डिनरी है। उन्‍होंने बताया है कि देश की नेशनल चेन्स में गुरुवार पहले दिन के दिन 79,500 एडवांस‍ टिकट बेचे जा चुके हैं, जोकि शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे तक का आंकड़ा है। तरण के अनुसार, पीवीआर और आईनॉक्‍स में सबसे ज्‍यादा 66 हजार एडवांस टिकट डे वन के लिए बेचे गए हैं। सिनेपोलिस में 13500 एडवांस टिकटों की ब‍ुकिंग हुई है। 
 

इससे पहले गुरुवार को मेकर्स ने ‘जवान' का ट्रेलर रिलीज किया। 2 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर यह जता देता है कि शाहरुख की अगली फ‍िल्‍म फुल टू एंटरटेनर होने वाली है। इसमें ऐक्‍शन के साथ रोमांस और इमोशंस की भरपूर डोज होगी। (Jawan Trailer on Youtube) जवान के ट्रेलर की कामयाबी का आलम यह है कि 24 घंटों में इसे अकेले यूट्यूब पर 3 करोड़ के करीब व्‍यूज मिले हैं। यह नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। 
Advertisement

ट्रेलर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म की कहानी अलग-अलग समय पर घटी है, जिसे मेकर्स ने कई कड़‍ियों में जोड़ा होगा। खुद शाहरुख कई किरदारों में नजर आएंगे। हो सकता है कि वह इस फ‍िल्‍म में बाप और बेटे दोनों की भूमिका निभाएं। उनका रोल डबल या ट्रिपल हो सकता है। फ‍िल्‍म में नयनतारा और दीपिका पादुकोण के अलावा रिधि डोगरा भी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.