KRK ने Twitter के Elon Musk को ब्लू टिक शुल्क पर दिया जबरदस्त रिप्लाई, देखें!

उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा ‘डियर @elonmusk, मेरे पास हर महीने का भुगतान करने का समय नहीं है...

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • कमाल आर खान ने एलन मस्‍क को दिया है जवाब
  • कहा मेरे पास हर महीने पैसे देने का नहीं है टाइम
  • 5 साल का पेमेंट एडवांस में करने की कही बात

उन्‍होंने शाहरुख खान से भी माफी मांगते हुए कहा है कि फ‍िल्‍म पठान को उनका पूरा सपोर्ट है।

अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) जब से ट्विटर (Twitter) पर काबिज हुए हैं, दुनियाभर में सिर्फ उन्‍हीं की चर्चा है। आते ही कंपनी के CEO पराग अग्रवाल समेत कई टॉप कर्मचारियों को बाहर किया। फ‍िर ऐलान किया कि ट्विटर पर ‘ब्‍लू टिक' रखने वाले लोगों को हर महीने एक शुल्‍क देना होगा। उनके इस ऐलान की हर ओर आलोचना हो रही है। कई लोग कह रहे हैं कि ब्‍लू टिक का पैसा लिया जाएगा, तो वह इसे सरेंडर कर देंगे। हालांकि एक शख्‍स ऐसे हैं, जिनका जवाब इस मामले में बेहद दिलचस्‍प है। कमाल आर खान यानी KRK ने जो कहा दिया है, वह आपको हंसा देगा।    

खुद को फिल्म समीक्षक और विश्लेषक बताने वाले कमाल आर खान ने एलन मस्‍क के ऐलान पर चुटकी ली है। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा ‘डियर @elonmusk, मेरे पास हर महीने का भुगतान करने का समय नहीं है, इसलिए मैं 5 साल का एडवांस पेमेंट करूंगा। प्‍लीज पे करने के लिए मुझे लिंक भेजें। केआरके अक्‍सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। 
 

मशहूर हस्तियों पर मूर्खतापूर्ण टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने सलमान खान से माफी मांगी थी। कमाल ने लिखा था कि मैं मीडिया को बताना चाहता हूं कि जैसा मैंने सोचा था वैसा बिलकुल नहीं है। मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान नहीं थे। आपको गलत समझने के लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं भाईजान। हाल में उन्‍होंने शाहरुख खान से माफी मांगते हुए कहा है कि फ‍िल्‍म पठान को उनका पूरा सपोर्ट है। 
Advertisement

वहीं, बात करें ट्विटर के ब्‍लू‍ टिक चार्जेज की, तो एलन मस्क ने मंगलवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि ब्लू टिक के लिए एक सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाएगा। मस्क ने 8 डॉलर (लगभग 661 रुपये) सब्सक्रिप्शन चार्ज की बात की है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मस्क इसके लिए 20 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) तक चार्ज वसूल कर सकते हैं।

मस्क कह रहे हैं कि वे रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे नहीं रह सकते हैं। हालांकि 8 डॉलर चार्ज किए जाने की बात भारत में शायद लागू न हो, क्योंकि अमेरिका के मुकाबले इस तरह के सब्सक्रिप्शन भारत में काफी सस्ते होते हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.