देश को ऑस्‍कर जिताने वालीं गुनीत मोंगा ने रैपर हनी सिंह पर बनाई डॉक्‍युमेंट्री, नेटफ्लिक्‍स पर आएगी, देखें वीडियो

हनी सिंह पर बन रही डॉक्‍युमेंट्री नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज की जाएगी। एक पोस्‍ट में नेटफ्लिक्‍स ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 17:01 IST
ख़ास बातें
  • टीजर वीडियो में दिखाई दिए हनी सिंह
  • रैप के अंदाज में किया डॉक्‍युमेंट्री का ऐलान
  • जल्‍द नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज होगी डॉक्‍युमेंट्री

एक टीजर वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें हनी सिंह दिखाई दे रहे हैं और रैप गाते हुए अपनी डॉक्‍युमेंट्री का ऐलान कर रहे हैं।

Photo Credit: Netflix

रैपर हनी सिंह याद हैं? वही जिन्‍हें दुनिया ‘यो यो हनी सिंह' के नाम से जानती है। उन पर एक डॉक्‍युमेंट्री बनकर तैयार हुई है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस डॉक्‍युमेंट्री को ऑस्‍कर अवॉर्ड विजेता फ‍िल्‍म  'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' (The Elephant Whisperers) की मेकर गुनीत मोंगा ने बनाया है। खबरों पर भरोसा किया जाए, तो डॉक्‍युमेंट्री के डायरेक्‍शन की जिम्‍मेदारी संभाली है मोजेज सिंह ने। खुद रैपर हनी सिंह ने इसकी तस्‍दीक की है। क्‍या बताया है उन्‍होंने, आइए जानते हैं। 

हनी सिंह पर बन रही डॉक्‍युमेंट्री नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज की जाएगी। एक पोस्‍ट में नेटफ्लिक्‍स ने इसकी जानकारी दी है। एक टीजर वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें हनी सिंह दिखाई दे रहे हैं और रैप गाते हुए अपनी डॉक्‍युमेंट्री का ऐलान कर रहे हैं। वह कहते हैं, ना कहना अब हनी बीमार है, क्‍योंकि मेरी डॉक्‍युमेंट्री तैयार है। 

बॉलीवुड में कई सुपरहिट गीत दे चुके हनी सिंह युवाओं के बीच लोकप्र‍िय तो हैं ही, उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। माना जा रहा है कि डॉक्‍युमेंट्री में हनी सिंह की जिंदगी के तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा। कई विवादों पर भी हनी सिंह की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। मसलन- क्‍या वाकई शाहरुख खान ने उन्‍हें थप्‍पड़ जड़ा था। 
 

टीजर वीडियो में हनी सिंह कहते हैं, ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है। जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है। कुछ यही बातें मैंने बतलाई हैं। गुल्‍लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी। मत बोलना अब हनी बीमार है, क्‍योंकि मेरी डॉक्‍युमेंट्री तैयार है। टीजर वीडियो को देखकर लगता है कि हनी सिंह अपनी जिंदगी के कई खुलासे इस डॉक्‍युमेंट्री के जरिए कर सकते हैं। वह सब शेयर कर सकते हैं, जिन्‍हें उनके फैंस नहीं जानते। ऑस्‍कर अवॉर्ड विजेता का हनी सिंह पर डॉक्‍युमेंट्री बनाना ही हनी सिंह के लिए एक बड़ी उपलब्‍धि है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.