Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुए Bigg Boss 16 में 3 फुट के Abdu Rozik, कच्चा बादाम गर्ल Anjali और Sushmita sen!

Google Most Searched People : ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आई थीं सुष्मिता सेन।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • सुष्मिता सेन, अब्दु रोजिक और अंजलि‍ अरोड़ा सबसे ज्यादा सर्च किए गए
  • ललित मोदी संग अफेयर के लिए सुष्मिता को ट्रोल भी किया गया था
  • अब्दु, बिग बॉस के घर में रहकर जीत रहे हैं सब का दिल

अब्‍दु रोजिक ने बिग बॉस 16 सीजन से भारत में पॉपुलैरिटी पाई है।

Google Most Searched People : इस साल गूगल पर कौन-कौन से सेलिब्र‍िटीज को सबसे ज्‍यादा सर्च किया गया, इसकी जानकारी सामने आई है। साल 2022 की गूगल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, बिग बॉस प्रतियोगी अब्दु रोजिक और गाना कच्चा बादाम से फेमस हुईं अंजलि‍ अरोड़ा को। गूगल ट्रेंड के मुताबिक लोगों ने इन तीनों के बारे में सबसे ज्यादा जानने की कोशिश की है। आइए जानते हैं किस वजह से ये सितारे इस साल गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किए गए होंगे। 
 
सुष्मिता सेन :  बॉलीवुड की इस हसीना का हर कोई दीवाना है। अपनी सादगी और टैलेंट से सुष्मिता अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी जिंदगी में अक्सर ऐसे दौर आते हैं, जिसके कारण वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल की बात करें तो आईपीएल के फाउंडर रहे ललित मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों ने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। ललित ने सुष्मिता के साथ फोटोज शेयर की थीं। दोनों को लेकर लोगों ने सुष्मिता को काफी ट्रोल भी किया था। दोनों की शादी तक की खबरें भी हवा में थीं, हालांकि कुछ दिनों बाद ही इनके रास्ते अलग हो गए। ललित मोदी ने अपनी और सुष्मिता की तस्वीर को भी हटा दिया।
 
अंजलि‍ अरोड़ा :
 कच्चा बादाम गर्ल से जानी जाने वाली अंजलि‍ अरोड़ा पहले एक टिक टॉक स्टार थीं। उसके बाद उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर रील्‍स बनाना शुरू किया। फिर उनका कच्चा बादाम पर किया गया डांस इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने उन्हें गूगल पर भी खूब सर्च किया। अंजलि‍ को कंगना रानौत के शो लॉक अप में भी देखा गया था। हाल ही में उनका सजना है मुझे सजना के लिए गाना रिलीज हुआ है।
 
अब्दु रोजिक: बिग बॉस शो के सबसे छोटे प्रतियोगी अब्दु को कौन नहीं जानता। बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए अब्दु लगातार टॉप 5 की लिस्ट में नंबर एक पर बने रहते हैं। ताजिकस्तान के इस मशहूर सिंगर को भारत में पहचान मिल गई है। सलमान खान के शो में आने से पहले किसे पता था कि 3 फुट लंबाई वाले अब्दु को गूगल पर सबसे ज्यादा लोग सर्च करेंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.