Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा

फिल्म को सिनेमाघरों में 24 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जून 2026 13:50 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म को सिनेमाघरों में 24 अप्रैल को रिलीज किया गया था।
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
  • फिल्म को IMDb पर 4.4 रेटिंग मिली है।

गिन्नी वेड्स सनी 2 अब ओटीटी पर उपलब्ध हो गई है।

गिन्नी वेड्स सनी 2 अब ओटीटी पर उपलब्ध हो गई है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें ड्रामा का डोज भी दिया गया है। फिल्म को प्रशांत झा ने बनाया है और कहानी काफी मजेदार कही जा सकती है। फिल्म में एक कुश्ती खेलने वाला लड़का है जिसकी शादी दिल्ली की एक मॉडर्न लड़की से होने जा रही है। दोनों के परिवारों, रहन-सहन, बोलचाल में काफी अंतर है। जैसे जैसे शादी नजदीक आती है कहानी रोचक होती जाती है। फिर शादी के बाद की मुश्किलें इसे और रोचक बनाती हैं। यह फिल्म अब ओटीटी पर आ चुकी है। आइए जानते हैं इसे कब, कहां, और कैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। 

Ginny Wedss Sunny 2 on Prime Video

Ginny Wedss Sunny 2 को ओटीटी पर देखा जा सकता है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अब Prime Video पर उपलब्ध है। कहानी काफी मजेदार है जिसकी शुरुआत दोनों के वैवाहिक विज्ञापनों में झूठ बोलने से होती है। सनी एक साधारण दुकान चलाने वाला पहलवान है, लेकिन गिन्नी की माँ को बताता है कि वह एक सफल बिजनेसमैन है। गिन्नी एक मॉर्डन लड़की जो काफी बोलती है, और दिल्ली की रहने वाली है। उसकी सगाई टूट चुकी है। वह लड़के वालों से अपने बारे में काफी कुछ छुपाती है। शादी की रात से ही दोनों के बीच कई तरह की गलतफहमियां शुरू हो जाती हैं, जिससे यह रिश्ता तलाक की ओर बढ़ने लगता है। सनी अपनी शादी को बचाने और गिन्नी को वापस जीतने की जद्दोजहद शुरू करता है। अरेंज मैरिज के बाद वाले क्लेश और फैमिली ड्रामा का इसमें भरपूर डोज है। 

Advertisement

Amazon Prime Video पर इसे एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज किया गया है। यूजर के पास इसे देखने के लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। फिल्म को प्रशांत झा ने निर्देशित किया था। इसे विनोद बच्चन के साथ उमेश कुमार बंसल ने प्रड्यूस किया है। मुख्य किरदारों में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर हैं। इसके अलावा गोविन नामदेव, लिलेते दुबे, और नायानी दीक्षित भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 

फिल्म को सिनेमाघरों में 24 अप्रैल को रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। फिल्म को IMDb पर 4.4 रेटिंग मिली है। यह अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म का संगीत उस्मान खान ने दिया है जबकि एडिटर बंटी नागी हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.