Box Office Collection Latest: बॉक्स ऑफिस पर छाई Kushi! Dream Girl 2 भी मचा रही Gadar! जानें कितने कमाए अबतक इन फिल्मों ने!

कुशी (Kushi) इस शुक्रवार को रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Gadar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सबको पछाड़ती हुई लगातार आगे।
  • Dream Girl 2 भी दर्शकों को खूब भा रही है।
  • विजय देवरकोंडा और सामंथा प्रभु की Kushi इस शुक्रवार को रिलीज हुई है।

Gadar 2 और Dream Girl 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन करती हुई आगे बढ़ रही हैं।

Gadar 2 Dream Girl 2 Kushi Box Office Collection: सनी देओल, अमीषा पटेल की धमाकेदार मूवी Gadar 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूल उड़ाती हुई आगे बढ़ रही है। वहीं, हफ्ते भर पहले रिलीज हुई आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे की Dream Girl 2 भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही इस शुक्रवार को साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा प्रभु की Kushi भी रिलीज हुई है। यह फिल्म भी अच्छा कारोबार कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अभी तक कितनी कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। 

Gadar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सबको पछाड़ती हुई लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन बीत चुके हैं। 23वें दिन भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि 23वें दिन तक फिल्म 493.37 करोड़ रुपये बटोर चुकी थी। विस्तार से बताएं तो फिल्म ने 22वें दिन यानि कि इसकी रिलीज के चौथे शुक्रवार को 5.2 करोड़ रुपये कमाए थे। 

गदर 2 ने चौथे शनिवार, यानि कि कल फिल्म ने 5.72 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, 24वें दिन यानि कि आज रविवार को भी यह अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। अनुमान है कि फिल्म आज 7.50 करोड़ रुपये कमा सकती है जिसके बाद इसका कलेक्शन 500.87 करोड़ रुपये करीब पहुंच जाता है। 

Dream Girl 2 भी दर्शकों को खूब भा रही है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी से सजी ये फिल्म 7 दिनों में 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म अब 100 करोड़ की राह पर है। आंकड़ों का ग्राफ बताता है कि जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। दूसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के 8वें दिन यानि कि दूसरे शुक्रवार को 4.7 करोड़ रुपये कमाए। कल यानि दूसरे शनिवार को फिल्म ने 6.36 करोड़ की कमाई की। Sacnilk के अनुसार, अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 78.06 करोड़ हो गया है। 
Advertisement

कुशी (Kushi) इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा प्रभु लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 15 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई करके एक धामकेदार शुरुआत की। Sacnilk के अनुसार, रिलीज के पहले दिन यानि कि पहले शुक्रवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.90 करोड़ रुपये रहा। इस तरह से अब तक यह फिल्म 25.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.