Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट ने जीता बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का अवॉर्ड, कौन बना बेस्‍ट ऐक्‍टर? जानें

Filmfare Awards 2023: गुरुवार रात आयोजित हुई अवॉर्ड सेरेमनी में तमाम सितारों ने शिरकत की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 15:43 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार रात आयोजित हुआ समारोह
  • राजकुमार राव ने जीता बेस्‍ट ऐक्‍टर का अवॉर्ड
  • अरिजीत सिंह बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर का खिताब

Filmfare Awards 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्‍ट फ‍िल्‍म का अवॉर्ड भी दिया गया।

Photo Credit: Bhansali Productions

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) का ऐलान हो गया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उनकी फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) के लिए बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात आयोजित हुई अवॉर्ड सेरेमनी में तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्‍ट फ‍िल्‍म का अवॉर्ड भी दिया गया। इसी फ‍िल्‍म के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली को बेस्‍ट डायरेक्‍टर का अवॉर्ड मिला।  

पिछले साल 25 फरवरी को रिलीज हुई फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी एक ऐसी युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक लड़के ने वेश्यावृत्ति के लिए बेच दिया था। वही लड़की आगे चलकर अंडरवर्ल्ड और कमाठीपुरा रेड-लाइट डिस्ट्रिक्‍ट का प्रमुख चेहरा बन जाती है। 
Advertisement

फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में सलमान खान भी शामिल हुए। उन्‍होंने ऐक्‍टर मनीष पॉल के साथ होस्ट की भूमिका निभाई। अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट के अलावा रेखा, काजोल, आयुष्मान, नोरा फतेही, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल समेत कई हस्तियों ने भाग लिया। 

बेस्‍ट ऐक्‍टर के अवॉर्ड पर कब्‍जा जमाया अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने। उन्‍हें फ‍िल्‍म बधाई दो (Badhaai Do) के लिए सर्वेश्रेष्‍ठ अभिनेता के पुरस्‍कार से नवाजा गया। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने इसी फ‍िल्‍म के लिए बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का क्रिटिक्‍स अवॉर्ड अपने नाम किया। उनके अलावा तब्‍बू को फ‍िल्‍म भूलभुलैया 2 के लिए बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का क्रिटिक्‍स अवॉर्ड मिला। बेस्‍ट फ‍िल्‍म (क्रिटिक्‍स) का अवॉर्ड भी ‘बधाई दो' को दिया गया। 
Advertisement

फ‍िल्‍म बधाई दो, आयुष्‍मान खुराना की बधाई हो का सीक्‍वल है। बधाई दो में भूमि ने 31 साल की टीचर सुमन सिंह का किरदार निभाया है। वह महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं। परिवार के दबाव से बचने के लिए समुन, शार्दुल ठाकुर (राजकुमार) नाम के एक पुलिस वाले से शादी कर लेती हैं। कहानी में रोचक मोड़ आता है, जब राजकुमार राव के किरदार के भी समलैंगिक होने का पता चलता है। 

Filmfare Awards 2023 - प्रमुख विजेताओं की जानकारी 


Advertisement
बेस्‍ट फ‍िल्‍म : गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्‍ट फ‍िल्‍म (क्रिटिक्‍स) : बधाई दो 

बेस्‍ट ऐक्‍टर (मेल) : राजकुमार राव (बधाई दो) 
Advertisement
बेस्‍ट ऐक्‍टर (फीमेल) : आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्‍ट ऐक्‍टर (क्रिटिक्‍स) : संजय मिश्रा (वध)
Advertisement
बेस्‍ट ऐक्‍टर (क्रिटिक्‍स) : भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्‍बू (भूल भुलैया 2)

बेस्‍ट डायरेक्‍टर : संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्‍ट ऐक्‍टर सपोर्टिंग रोल (मेल) : अन‍िल कपूर, (जुग-जुग जियो)
बेस्‍ट ऐक्‍टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल) : शीबा चड्ढा (बधाई दो) 

बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम : प्रीतम को ब्रह्मास्‍त्र : पार्ट 1- शिवा के लिए 
बेस्‍ट डायलॉग : प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले : अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)

बेस्‍ट स्‍टोरी : अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी (बधाई दो)

बेस्‍ट डेब्‍यू (मेल) : अंकुश गेडाम (झुंड) 
बेस्‍ट डेब्‍यू (फीमेल) : एंड्रिया केविचुसा (अनेक)
बेस्‍ट डेब्‍यू (डायरेक्‍टर) : जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : प्रेम चोपड़ा 

बेस्‍ट म्‍यू‍जिक एल्‍बम : प्रीतम (ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा)
बेस्‍ट गीत : अमिताभ भट्टाचार्य (केसरिया, ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा)

बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (मेल) : अरिजीत सिंह (केसरिया, ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा)
बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (फीमेल) : कविता सेठ (रंगिसारी, जुग-जुग जियो)
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.