एकता कपूर को वेब सीरीज XXX- Season 2 के लिए गिरफ्तारी वारंट! जानें पूरा मामला

वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन-2 (XXX- Season 2)  को OTT प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • एकता कपूर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी
  • 2020 में वेब सीरीज के लिए दर्ज की गई थी शिकायत
  • कंटेंट से सैनिकों के परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Photo Credit: ALTBalaji.com

वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन-2 (XXX- Season 2)  के लिए एकता कपूर को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और कोर्ट में पेश भी होना पड़ सकता है। वेब सीरीज में दिखाए गए कंटेंट को लेकर बिहार के बेगूसराय से एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ये वारंट बेगूसराय के ही रहने वाले एक एक्स सर्विसमैन द्वारा एक शिकायत दर्ज किए जाने के बाद जारी किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में दिखाए गए कंटेंट से सैनिकों और उनके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

बेगूसराय कोर्ट ने बुधवार को एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। एकता कपूर के साथ ही उनकी मां शोभा कपूर के लिए भी यह वारंट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत करने वाले एक्स सर्विसमैन का आरोप है कि एकता कपूर ने इस सीरीज के जरिए सैनिकों और उनकी पत्नियों की छवि को खराब किया है। एकता कपूर एक फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर हैं। शिकायतकर्ता ने 2020 में यह शिकायत दर्ज करवाई थी। 

Advertisement
वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन-2 (XXX- Season 2)  को OTT प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर रिलीज किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह गिरफ्तारी वारंट कोर्ट के जज विकास कुमार ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शम्भू कुमार नाम के व्यक्ति ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी। वह बेगूसराय के रहने वाले हैं और एक एक्स-सर्विसमैन हैं। दो साल पहले दर्ज की गई शिकायत में शम्भू कुमार ने कहा है कि सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन-2 (XXX- Season 2)  में कुछ सीन ऐसे हैं जो एक सैनिक की पत्नी से संबंधित हैं। शम्भू कुमार के वकील ऋषिकेश पाठक का, रिपोर्ट के मुताबिक, कहना है कि सीरीज को ALTBalaji पर एयर किया गया था जिसका मालिकाना हक एकता कपूर के Balaji Telefilms Ltd. के पास है। एकता की मां शोभा कपूर भी Balaji Telefilms के साथ जुड़ी हैं। 

वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया कि कोर्ट ने शोभा कपूर और एकता कपूर को इस संबंध में कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया है। हालांकि, बालाजी टेलीफिल्म्स की ओर से कहा गया है कि आपत्ति जताए जाने के बाद सीरीज से संबंधित सीन हटा दिए गए हैं। उधर कोर्ट के वकील का कहना है कि वे कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुए। इसलिए कोर्ट ने उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.