Drishyam 2 : 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की सुपरहिट मूवी

Drishyam 2 World Wide Box Office : सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 2 दर्शकों के दिलों को भा गई है। यही कारण है कि इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री
  • दर्शकों की पहली पसंद बनी दृश्यम 2
  • दृश्यम 2 शानदार कमाई से साल की टॉप फ‍िल्मों की लिस्ट में हुई शामिल

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 शानदार कमाई के साथ हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल

Drishyam 2 World Wide Box Office : अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu)  की फिल्म दृश्मय 2 लगातार अपनी कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। दर्शकों पर दृश्यम 2 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता पर अजय के फैंस और बॉलीवुड एक्टर्स सभी ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म की कमाई को देखते हुई इसकी गिनती हिट फिल्मों की जा रही है।
 
दृश्यम- 2 सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। सिर्फ चार दिनों में इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। यह फिल्म इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में गिनी जा रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही बंपर ओपनिंग की थी और  बाकी फिल्मों पीछे छोड़ते हुए इसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि अक्षय ने दृश्यम 2 से पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म थैंक गॉड को भी मात दे दी है।  
Advertisement
दृश्यम 2 की हर दिन के कमाई के आकड़े की बात करें तो इसने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन सिंघम की इस फिल्म ने तकरीबन 21.59 करोड़ कमाए और तीसरे दिन ये बढ़कर 27 करोड़ हो गया। वीकेंड के बाद सोमवार को इसने 11.87 करोड़ कमाए और पांचवे दिन इसने 10.65 करोड़ कमाई की है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट भी आई थी, लेकिन वर्ल्डवाइड यह फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच गई है।  
 
सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 2 दर्शकों के दिलों को भा गई है। यही कारण है कि इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। बहुत कम ही ऐसे फिल्में होती हैं जो वर्ल्डवाइट लेवल पर इस तरह परफॉर्म करती हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.