Doctor G Trailer: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म का जोरदार ट्रेलर आउट, आप भी देखें वीडियो

Doctor G Trailer: Doctor G फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर अनुभूति कश्यप हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 19:39 IST
ख़ास बातें
  • 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी Doctor G फिल्म
  • आयुष्मान के अलावा इसमें रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में
  • असल जिंदगी में मेल गायनोकॉलजिस्ट को होने वाली परेशानियों पर बेस्ड है मूवी

Doctor G Trailer: Doctor G फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

Doctor G Trailer: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म डॉक्टर जी का पहला ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया, जिसमें मूवी के प्लॉट की पूरी जानकारी दी गई है। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आयुष्मान के अलावा इसमें रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में हैं। आयुष्मान की ज्यादातर मूवी की तरह डॉक्टर जी भी असल जिंदगी की एक समस्या के ऊपर आधारित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना का रोल एक मेल गायनोकॉलजिस्ट का है।

आयुष्मान खुराना नए और असल जिंदगी से जुड़े किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। इनकी फिल्मों को कई लोग अपनी जिंदगी से जोड़ते हैं, क्योंकि कहीं न कहीं इनकी फिल्मों में सोसाइटी में चलने वाली किसी न किसी समस्या के बारे में दिखाया जाता है। अपकमिंग Doctor G फिल्म के ट्रेलर में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है, जहां एक मेल गायनोकॉलजिस्ट कॉलेज में पढ़ने से लेकर डॉक्टर बनने तक के अपने सफर में कई मुसीबतों का सामना करता नजर आता है।


ट्रेलर हमें दिखाता है कि किस तरह मरीज एक मेल गायनोकॉलजिस्ट से इलाज करवाने से कतराते हैं। इसमें खुराना डॉ. उदय गुप्ता के किरदार में हैं, जो मेडिकल का स्टूडेंट है। यूं तो उसका सपना एक ऑर्थोपेडिक सर्जन बनने का है, लेकिन उदय को गायनोकॉलजी का विषय मिलता है। शुरुआत में वह इस फील्ड को बदलने का भरसक प्रयास करता नजर आता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वह ऐसा करने में नाकामयाब होता है और आखिर में उसे गायनोकॉलजी पढ़नी पड़ती है।
Advertisement

ट्रेलर एक मेल गायनोकॉलजिस्ट की परेशानियों के आसपास ही घुमता है, जहां पढ़ाई से लेकर डॉक्टर बनने तक आयुष्मान खुराना यह समझने की कोशिश करते नजर आते हैं कि वे ऐसा क्या करें कि महिलाएं उनसे इलाज कराने से ना घबराएं या शर्माएं। फिल्म में शेफाली शाह आयुष्मान की मेडिकल टीचर और गायनोकॉलजिस्ट के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं, ट्रेलर में खुराना और रकुल प्रीत के बीच रोमांस की कुछ झलकियां भी पेश की गई है।

Doctor G फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर अनुभूति कश्यप हैं। ट्रेलर को YouTube पर अच्छ रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर अपलोड होने के 8 घंटे के अंदर वीडियो को 65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और इसे 1.40 लाख लोगों द्वारा लाइक किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.