Critics Choice Awards : ‘12वीं फेल’ बनी बेस्‍ट फ‍िल्‍म, ‘कोहरा’ ने जीता बेस्‍ट वेब सीरीज का अवॉर्ड

Critics Choice Awards : मुंबई में हुए अवॉर्ड समारोह में 24 कैटिगरीज में पुरस्‍कार दिए गए। इनमें फीचर फ‍िल्‍म कैटिगरी, शॉर्ट फ‍िल्‍म और वेब सीरीज शामिल थीं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Critics Choice Awards का ऐलान
  • 12वीं फेल बनी बेस्‍ट फ‍िल्‍म
  • विक्रांत मैसी को बेस्‍ट ऐक्‍टर का अवॉर्ड

शेफाली शाह ने थ्री ऑफ अस (Three Of Us) में अपने रोल के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीता।

Photo Credit: You tube video by Zeetv

Critics' Choice Awards : फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स में डंका बजाने के बाद विक्रांत मैसी की फ‍िल्‍म 12वीं फेल (12th Fail) ने क्रिटिक्‍स चॉइस अवॉर्ड्स में भी दम दिखाया है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म ने छठे क्रि‍टिक्‍स चॉइस अवॉर्ड में बेस्‍ट फीचर फ‍िल्‍म का पुरस्‍कार जीता। मुंबई में हुए अवॉर्ड समारोह में 24 कैटिगरीज में पुरस्‍कार दिए गए। इनमें फीचर फ‍िल्‍म कैटिगरी, शॉर्ट फ‍िल्‍म और वेब सीरीज शामिल थीं। नेटफ्लिक्‍स पर आई कोहरा (Kohrra) ने बेस्‍ट वेब सीरीज (Best Web Series) का पुरस्‍कार अपने नाम किया। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली शाह ने थ्री ऑफ अस (Three Of Us) में अपने रोल के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीता। जयदीप अहलावत को जाने जान (Jaane Jaan) के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍टर का अवॉर्ड दिया गया। अभिनेत्री दीप्ति नवल को गोल्डफिश में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।  
Advertisement

वेब सीरीज कैटिगरी में कोहरा के अलावा जुबली (Jubilee) भी छाई रही। जुबली के लिए विक्रमादिल्‍य मोटवाने को सर्वेश्रेष्‍ठ डायरेक्‍टर का अवॉर्ड दिया गया। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार को बेस्‍ट ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ऑफ द ईयर का खिताब मिला।  

ये रही विनर्स की पूरी लिस्‍ट 

 

फीचर फ‍िल्‍म कैटिगरी 

  • बेस्‍ट फीचर फ‍िल्‍म : 12वीं फेल 
  • बेस्‍ट डायरेक्‍टर : पीएस विनोथराज, कूझंगल (पेबल्‍स) 
  • बेस्‍ट ऐक्‍टर : विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस : शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस) 
  • बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍टर : जयदीप अहलावत (जाने जान) 
  • बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍ट्रेस : दीप्ति नवल (गोल्‍डफ‍िश)
  • बेस्‍ट राइटिंग : देवाशीष मखीजा (जोरम) 
  • बेस्‍ट एडिटिंग : अभरो बनर्जी (जोराम)
  • बेस्‍ट सिनैमेटोग्राफी : अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
 

वेब सीरीज कैटिगरी 

  • बेस्‍ट वेब सीरीज : कोहरा 
  • बेस्‍ट ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ऑफ द ईयर : डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार
  • बेस्‍ट डायरेक्‍टर : विक्रमादित्‍य मोटवाने (जुबली)
  • बेस्‍ट ऐक्‍टर : सुविंदर विकी (कोहरा)
  • बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस : राजश्री देशपांडे (ट्रायल बाय फायर)
  • बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍टर : सिद्धांत गुप्‍ता (जुबली)
  • बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍ट्रेस : अमृता सुभाष (लस्ट स्टोरीज S2: द मिरर) 
 

शॉर्ट फ‍िल्‍म कैटिगरी 

  • बेस्‍ट शॉर्ट फ‍िल्‍म : नाक्टर्नल बर्गर 
  • बेस्‍ट डायरेक्‍टर : रीमा माया (नाक्टर्नल बर्गर)
  • बेस्‍ट ऐक्‍टर : संजय मिश्रा (गिद्ध)
  • बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस : मिल्लो सनका (नाक्टर्नल बर्गर)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.