Jhalak Dikhhla Jaa 10 : डांस शो में नहीं चल पाया भाभीजी और बिग बॉस विजेता श‍िल्‍पा शिंदे का जादू, शो से आउट!

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : इस शो में शिल्‍पा और उनके पार्टनर बॉटम 2 में आ गए थे। दर्शकों के वोट भी कम रहे और जज ने भी दोनों को कम पॉइंट दिए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 22:12 IST
ख़ास बातें
  • शिल्‍पा शिंदे और उनके कोरियोग्राफर निश्छल बाहर हो गए
  • बॉटम 2 में आ गई थी दोनों की जोड़ी
  • शो से बाहर होने पर शिल्‍पा ने रिएक्‍शन भी दिया है

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : शिल्‍पा ने जब शो में एंट्री ली थी, तब यह माना जा रहा था कि वह दूर तक जाएंगी।

Photo Credit: Video Grab

डांस रियलिटी शोज की बात आती है, तो ‘झलक दिखला जा' (Jhalak Dikhhla Jaa) बीते कई साल से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। कलर्स टीवी पर इन दिनों झलक दिखला जा का 10वां सीजन (Jhalak Dikhhla Jaa 10) चल रहा है, जिसमें टीवी इंडस्‍ट्री के कई सितारे परफॉर्म कर रहे हैं। इनमें अभिनेत्री शिल्‍पा शिंदे भी हैं। वही शिल्‍पा शिंदे जिन्‍होंने कुछ साल पहले बिग बॉस का सीजन जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं और उससे पहले ‘भाबी जी घर पर हैं' सीरीयल के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। ‘झलक दिखला जा 10' से शिल्‍पा शिंदे और उनके कोरियोग्राफर निश्छल बाहर हो गए हैं। शो के डांस बैटल में इनकी जोड़ी पारस कलनावत से हार गई थी। इसके बाद शिल्‍पा और उनके कोरियो को शो से बाहर होना पड़ा। शो से बाहर आने के बाद शिल्‍पा ने उनके सफर के बारे में बात की है। 

मनोरंजन की दुनिया में तैरती खबरें बता रही हैं कि इस शो में शिल्‍पा और उनके पार्टनर बॉटम 2 में आ गए थे। दर्शकों के वोट भी कम रहे और जज ने भी दोनों को कम पॉइंट दिए। इसके बाद शिल्‍पा और उनके साथी शो से बाहर हो गए। शिल्‍पा ने जब शो में एंट्री ली थी, तब यह माना जा रहा था कि वह दूर तक जाएंगी। यह भी कहा जा रहा था कि वह फाइनल में पहुंचकर शो को जीत सकती हैं। अपनी परफॉर्मेंस से शिल्‍पा ने जजेस का दिल भी जीता था। इस शो में उनकी जिंदगी को लेकर हुई बातें भी सुर्खियां बनी थीं। 
Advertisement

हालांकि बॉटम 2 में आने और पारस कलनावत से मुकाबला हारने के बाद शिल्‍पा की राह शो में आसान नहीं रह पाई। जजेस ने उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। मीडिया से बातचीत में शिल्‍पा ने शो पर अपने सफर को बेहतरीन बताया है। उन्‍होंने कहा कि माधुरी दीक्षित जैसे जज के सामने उन्‍हें परफॉर्म करने का मौका मिला। इसके लिए वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं।

शिल्‍पा ने कहा कि उन्‍होंने जितना समय भी शो में ब‍िताया, वह उनके लिए बेहतरीन था। शिल्‍पा ने कहा कि उन्‍होंने जो भी यादें इस सीजन से जोड़ी हैं, उन्‍हें वह हमेशा याद रखेंगी। शिल्‍पा की फैंस के बीच जबरदस्‍त फॉलोइंग है। बिग बॉस 11 का सीजन जीतकर उन्‍होंने यह साबित भी किया है। हालांकि भाबीजी जैसे शो से आउट होने के बाद शिल्‍पा का टीवी सीरील्‍य की दुनिया में जबरदस्‍त कमबैक देखा जाना अभी बाकी है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.