कलश स्थापना करने पर ट्रोल हुए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान!

Aamir Khan: आमिर खान की पूजा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में उनका लुक भी काफी अलग लग रहा है। वहीं इन फोटोज में आमिर अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ कलश स्थापना करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 21:36 IST
ख़ास बातें
  • आमिर हिंदू रीति रिवाज से पूजा करने के लिए हुए ट्रोल
  • इन दिनों अपने नये लुक को लेकर चर्चा में आमिर
  • अपने ऑफिस 'आमिर खान प्रोडक्शन' में आमिर ने की कलश स्थापना

आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ हिंदू रीति रिवाज से पूजा करते नजर आए

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान फिल्मों में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ महीनों से अपने लुक को लेकर भी वह चर्चा में बने हुए हैं। आमिर कुछ दिनों पहले ही कोजल की फिल्म ‘सलाम वेंकी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे, जहां वह सफेद दाढ़ी में नजर आए थे। हाल ही उनकी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। उनकी इन तस्वीरों को फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इन फोटोज में आमिर अपने ऑफिस ‘आमिर खान प्रोडक्शन' में पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी पूजा के दौरान उनके साथ नजर आईं। दोनों ने ऑफिस में हिंदू रीति- रिवाजों से पूजा की। आमिर को इसी दौरान कलश स्थापना करते हुए भी देखा गया। फोटोज में देखा जा सकता है कि आमिर विधिवत कलश स्थापना और पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इन तस्वीरों को एक ओर आमिर के फैंस पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर उनको इंटरनेट पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हिंदूओं को भरमाने की कोशिश हो रही है।‘ एक ने कहा, ‘ये सिर्फ एक्टिंग ही कर रहा है।‘ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘लेकिन इस एहसान फरामोश का कोई भरोसा नहीं कब पलट जाए। एक और यूजर ने आमिर का बायकॉट करने की बात की है।

आमिर खान और किरण राव ने 15 साल साथ रहने के बाद पिछले साल तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं। हाल ही आमिर की बेटी की इंगेजमेंट पार्टी में भी दोनों साथ थे। आमिर की फिल्मों की बात करें तो उनकी हाल ही रिलीज फिल्म लाल सिंह चड़्ढ़ा बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसा कहा जा रहा है आमिर ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aamir khan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.