Bloody Daddy : शाहिद कपूर की नई फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने मचाई धूम, 1 दिन में 86 लाख व्‍यूज, कहां और कब देख सकेंगे? जानें

Bloody Daddy OTT : यह एक ऐक्‍शन पैक्‍ड फ‍िल्‍म है, जोकि जियो सिनेमा की पहली डायरेक्‍ट-टू-ओटीटी फ‍िल्‍म भी बनने जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 मई 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • शाहिद कपूर की नई फ‍िल्‍म सीधे ओटीटी पर आ रही है
  • यह जियो सिनेमा की पहली डायरेक्‍ट-टू-ओटीटी फ‍िल्‍म होगी
  • ब्‍लडी डैडी को 9 जून से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा

जियो सिनेमा ने एक ट्वीट किया है, जिससे पता चलता है कि इस फ‍िल्‍म को सभी यूजर्स फ्री में देख पाएंगे।

Photo Credit: Youtube Grab

अभ‍िनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फ‍िल्‍म ‘ब्‍लडी डैडी' (Bloody Daddy) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया में जबरदस्‍त बज क्र‍िएट किया है। अकेले यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को गुरुवार शाम तक 86 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। शाहिद की नई फ‍िल्‍म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फ‍िल्‍म को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। यह एक ऐक्‍शन पैक्‍ड फ‍िल्‍म है, जोकि जियो सिनेमा की पहली डायरेक्‍ट-टू-ओटीटी फ‍िल्‍म भी बनने जा रही है।  

जियो सिनेमा ने एक ट्वीट किया है, जिससे पता चलता है कि इस फ‍िल्‍म को सभी यूजर्स फ्री में देख पाएंगे। यानी पहली बार ऐसा होगा कि कोई बड़ी फ‍िल्‍म सीधे ओटीटी पर आए और पहले ही दिन से यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्‍ध हो। Bloody Daddy का निर्देशन किया है अली अब्बास जफर ने। यह ओटीटी पर सीधे रिलीज होने जा रही इस साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। 
 

फ‍िल्‍म में शाहिद कपूर के अलावा रोनित रॉय, डायना पेंटी, संजय कपूर और राजीव खंडेलवाल भी हैं। यूट्यूब पर फ‍िल्‍म का करीब 2 मिनट का ट्रेलर देखने से पता चलता है कि ब्‍लडी डैडी में दर्शकों को जबरदस्‍त ऐक्‍शन देखने को मिलेगा। कहानी के केंद्र में ड्रग्‍स और उससे जुड़ी पार्टी है। शाहिद को बेहतरीन ऐक्‍शन करते हुए ट्रेलर में देखा जा सकता है। 
Advertisement

दूसरी ओर, जियो स‍िनेमा ने उसकी प्रीमियस सब्‍सक्र‍िप्‍शन सर्विस का ऐलान भी कर दिया है। यह 999 रुपये का प्‍लान है, जो एक साल की वैलिड‍िटी के साथ आता है। इस प्‍लान को लेने वाले यूजर्स एक साल तक 4 डिवाइसेज में अनलिमिटेड और ऐड फ्री कंटेंट एक्‍सेस कर सकेंगे। गौरतलब है कि जियो सिनेमा और वूट (Voot) आने वाले दिनों में एक होने जा रहे हैं। जियो सिनेमा की वेबसाइट के अनुसार, कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस (Bigg Boss) को भी जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.