Bigg Boss 16 : जानें कौन हैं शो के सबसे पॉपुलर प्रतियोगी, क्‍या लिस्‍ट में हैं साजिद खान?

बिग बॉस के सबसे ‘छोटे’ और क्‍यूट प्रतियोगी अब्दु रोजिक इस लिस्‍ट में पहली पोजिशन पर हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 20:58 IST
ख़ास बातें
  • अब्दु रोजिक शो के सबसे लोकप्र‍िय प्रतियोगी बने हुए हैं
  • अंकित गुप्‍ता ने सरप्राइज देते हुए 5वें नंबर पर जगह बनाई है
  • प्रियंका चाहर भी शो में खुद को मजबूत कर रही हैं

हाल फ‍िलहाल में सबसे ज्‍यादा सुर्खियां इस शो में किसी ने बटोरी हैं, तो वह हैं प्रोड्यूसर साजिद खान।

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इस शो के प्रतिभागियों में कॉम्पिटिशन तेज हो रहा है। 1 अक्टूबर 2022 से शुरू हुए बिग बॉस ने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। हाल फ‍िलहाल में सबसे ज्‍यादा सुर्खियां इस शो में किसी ने बटोरी हैं, तो वह हैं प्रोड्यूसर साजिद खान। उनकी एंट्री ने कई दर्शकों में रोष पैदा किया। मामला सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तक पहुंच गया। अब Ormax Media ने बिग बॉस के सेकंड वीक के लिए अपने टॉप 5 सबसे पॉपुलर प्रतियोगियों की लिस्‍ट शेयर की है। क्‍या आपको लगता है इसमें साजिद खान होंगे? आइए जानते हैं कौन हैं बिग बॉस के टॉप 5 प्रतियोगी।  
 

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)

बिग बॉस के सबसे ‘छोटे' और क्‍यूट प्रतियोगी हैं अब्दु रोजिक। शो की शुरुआत से ही वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अब्‍दु पिछले हफ्ते भी लिस्ट में नंबर 1 पर थे। उन्‍होंने अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। माना जाना चाहिए कि आगे वह इस पोजिशन पर बने रहेंगे।   

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)

प्रियंका चाहर शो को खुद को मजबूत करती हुई दिखाई दे रही हैं। Ormax Media की लिस्‍ट में वह दूसरे नंबर पर आ गई हैं। पिछले वीक टीना दत्ता सेकंड पोजिशन पर थीं। प्रियंका ने शो में अपनी मौजूदगी और दायरा बढ़ा दिया है। स्‍क्रीन पर भी वह ज्‍यादा दिख रही हैं। 
 

एमसी स्टेन (MC Stan)

एमसी स्‍टेन भी शो में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले वीक वह चौथी पोजिशन पर थे और इस बार तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चौथे नंबर पर टीना दत्ता हैं। वह प‍िछले वीक सेकंड पोजिशन पर थीं। पोजिशन स्लिप होने को उनकी नाकामयाबी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, गौर करने वाली बात है कि वह टॉप-5 में बनी हुई हैं।  

लिस्‍ट में सरप्राइज किया है। अंकित गुप्‍ता ने। पहले हफ्ते में अंकित गुप्ता बिल्कुल भी नजर नहीं आए थे। अब धीरे-धीरे अपनी प्रेजेंस बढ़ा रहे हैं। वहीं बात करें शो के सबसे फेवरेट प्रतियोगी अब्‍दु रोजिक की, तो बिग बॉस में उनकी एंट्री से अब्‍दु की इंडियन फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। बिग बॉस हाउस में भी इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट हमेशा इनके साथ मौज-मस्ती करते नजर आते हैं। हाल में उन्‍होंने पहला हिंदी गाना रिलीज किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसका नाम 'छोटा भाईजान' (Chota Bhaijaan) है। गाने को अब्‍दु ने अपने ऑफ‍िशियल YouTube चैनल पर रिलीज किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.