Bigg Boss 16 में Abdu Rozik के बाद यह नामीबियन Instagram स्टार दिखाएगा जलवे!

Bigg Boss 16 के इस सीजन में अब्दु रोजिक, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान, अंकित गुप्ता, एमसी स्टैन, गौतम विज, गौरी नागोरी, शिव ठाकरे और शालीन भनोट जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 21:30 IST
ख़ास बातें
  • Instagram में बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए दिखते हैं Kili Paul
  • Jhalak Dikhla Ja 10 में भी एंट्री लेंगे
  • वाइल्डकार्ड के रूप में शो में Fahmaan Khan भी एंट्री ले सकते हैं

Bigg Boss 16: Kili Paul शो के स्पेशल सेगमेंट के लिए अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के साथ नजर आ सकते हैं

Bigg Boss 16: देश के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो में से एक बिग बॉस का लेटेस्ट सीजन शुरू हो चुका है। सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह धमाकेदार रियलिटी शो शुरू ही हुआ है कि लोगों को घर के कई सदस्य पहले से ही बहुत पंसद आने लग गए हैं। इनमें से एक Abdu Rozik हैं, जो ना केवल फैंस को, बल्कि घर की एक अन्य सदस्य टीना टत्त (Tina Dutta) को भी क्यूट लगने लगते हैं। अब, जल्द ही बिग बॉस 16 में एक पॉपुलर नामीबियन हस्ती भी हिस्सा ले सकते हैं। इन्हें आप Instagram में बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए देख चुके होंगे। हम किली पॉल (Kili Paul) की बात कर रहे हैं। 

Bollywood Life के अनुसार, किली पॉल Bigg Boss 16 के स्पेशल सेगमेंट के लिए अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टैन (MC Stan) के साथ नजर आ सकते हैं। नामीबियन सेंसेशन Kili Paul इन दिनों भारत में हैं और हाल ही में वह मेटा कंटेंट क्रिएटर्स के प्रोग्राम में भी पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती की थी। 

मीडिया में यह भी खबर है कि किली पॉल अब 'Jhalak Dikhla Ja 10' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि किली सलमान खान के शो का भी हिस्सा बनेंगे।

इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में फहमान खान (Fahmaan Khan) एंट्री ले सकते हैं। वहीं सीनियर के तौर पर हिना खान (Hina Khan), करण कुंद्रा (Karan Kundra) और गौहर खान (Gauhar Khan) शो का हिस्सा बन रहे हैं।
Advertisement

बिग बॉस के इस सीजन में अब्दु रोजिक, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान, अंकित गुप्ता, एमसी स्टैन, गौतम विज, गौरी नागोरी, शिव ठाकरे और शालीन भनोट जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.