Bigg Boss 16 : क्‍या साजिद खान को शो से आउट करेगा उनका ओवर कॉन्फिडेंस?

Bigg Boss 16: साजिद खान शो में जिस तरह से गेम खेल रहे हैं, वह दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • साजिद खान ने कहा, मैं तो 100 परसेंट बाहर नहीं जाने वाला
  • दर्शक उनके इस अंदाज को नहीं कर रहे पसंद
  • अपने कई 'टीम' मेंबर्स के साथ नॉमिनेट हुए हैं साजिद

बिग बॉस 16 में साजिद एक टीम बनाकर खेल रहे हैं। उनका यह तरीका दर्शकों को बिलकुल भी पसंंद नहीं आ रहा।

Bigg Boss 16 :  बिग बॉस 16 सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसके सबसे विवाद‍ित चेहरे यानी साजिद खान (Sajid Khan) का नया रूप और तेवर सामने आ रहे हैं। शो में साजिद ने एक ग्रुप बना लिया है। उनका साथ दे रहे हैं शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, निमृत और अब्दू। खास बात है कि इस बार साजिद का यह ग्रुप ही नॉमिनेट हो गया है। इसमें साजिद खान भी शामिल हैं। हालांकि साजिद काफी ओवर कॉन्फिडेंट दिखाई दे रहे हैं। साजिद को लगता है कि बिग बॉस में जबतक उनकी मर्जी होगी, वह रहेंगे। अपने इसी ओवर कॉन्‍फ‍िडेंस में साजिद ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो दर्शकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया।  
 
शो के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेटेड साजिद खान को यह कहते सुना गया कि अगर मैं नॉमिनेट भी हुआ तो इस घर से 100 पर्सेंट वापस नहीं जाऊंगा'। साजिद के अलावा जो प्रतियोगी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें शामिल हैं, शालीन भनोट, सुंबुल तौकीर, प्रियंका चौधरी और टीना दत्ता का नाम भी शामिल है। दिलचस्‍प है कि साजिद के ग्रुप में शामिल निमृत और अब्दू इस हफ्ते सेफ हैं।

ऐसा लगता है कि साजिद काफी देर से इस शो को लेकर सीरियस हुए हैं। शुरुआत में उन्‍होंने खुद को हर मसले से दूर दिखाने की कोशिश की। जब दर्शकों की नजर में नहीं आए, तो खुलकर खेलने लगे। दर्शकों का मानना है कि साजिद काफी इस शो में बहुत ही ओवर कॉन्फिडेंट हो गए हैं, जिसका उन्‍हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। दर्शक भी उनकी बातों
से हैरान हैं, खासकर इस बात से कि वह इस शो से अभी आउट नहीं होने वाले। 

फ‍िलहाल बिग बॉस के घर में सिर्फ अर्चना गौतम हैं, जिन्‍होंने साजिद के खिलाफ अपनी आवाज ऊंची की है। पिछले वीकेंड हुए टास्क में भी अर्चना ने साजिद को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस वजह से दर्शकों का साथ भी अर्चना को मिल रहा है। 
Advertisement
 
साजिद खान के ओवर कॉन्फिडेंस से दर्शक भी हैरान और खफा हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जैसा माहौल है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि कहीं इस बार साजिद ही घर से बेघर ना हो जाएं। शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। देखना होगा कि बिग बॉस 16 के घर में आगे क्‍या होता है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.