Bigg Boss 16 : Abdu Rozik के ‘दुश्‍मन’ हसबुल्ला मागोमेदोव लेंगे बिग बॉस में एंट्री!

Bigg Boss 16 : अगर शो में हसबुल्‍ला की एंट्री हो जाती है, तो बिग बॉस का मंच रोमांच से भर जाएगा। शो में अभी तक अब्‍दु रोजिक हंसते हुए या दूसरे को हंसाते हुए देखे जा रहे हैं। जल्‍द उनका गुस्‍से से भरा अवतार भी नजर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2022 21:10 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस के घर में जल्‍द अब्‍दु का नया रूप द‍िख सकता है
  • हसबुल्ला मागोमेदोव को अब्‍दु का 'दुश्‍मन' कहा जाता है
  • मेकर्स हसबुल्ला मागोमेदोव को शो में लाने की तैयारी कर रहे हैं

Bigg Boss 16 : Ormax Media ने बिग बॉस के सेकंड वीक के लिए अपने टॉप 5 सबसे पॉपुलर प्रतियोगियों की लिस्‍ट शेयर की है। इसमें भी अब्‍दु टॉप पर हैं।

बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन-16 के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी का नाम पूछा जाए, तो दर्शक अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) को काफी पसंद कर रहे हैं। उन्‍होंने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। नए सीजन को शुरू हुए अभी सिर्फ 2 हफ्ते हुए हैं और अब्‍दु इंडिया में काफी पॉपुलर हो गए हैं। Ormax Media ने बिग बॉस के सेकंड वीक के लिए अपने टॉप 5 सबसे पॉपुलर प्रतियोगियों की लिस्‍ट शेयर की है। इसमें भी अब्‍दु टॉप पर हैं। अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में ‘अब्‍दु रोजिक' के ‘दुश्‍मन' की एंट्री करवाने की तैयारी की जा रही है। 

बिग बॉस के इस सीजन में अब्‍दु रोजिक सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खुद घर के बाकी सदस्‍य भी उन्‍हें काफी पसंद करते हैं। सलमान खान भी अब्‍दु की तारीफ करते रहते हैं। लगता है मेकर्स अब्‍दु की पॉपुलैरिटी को भुनाना चाहते हैं। इसीलिए उन्‍होंने शो में एक ऐसे प्रतियोगी को लाने का फैसला किया है, जो अब्‍दु का ‘दुश्‍मन' है या जिसे अब्‍दु पसंद नहीं करते।  

मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो मेकर्स हसबुल्ला मागोमेदोव नाम के शख्‍स से बात कर रहे हैं। बात बन गई, तो जल्‍द ही बिग बॉस के घर में हसबुल्‍ला दिखाई देंगे। दोनों की ‘दुश्‍मनी' जाहिर है। इनकी लड़ाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। अगर शो में हसबुल्‍ला की एंट्री हो जाती है, तो बिग बॉस का मंच रोमांच से भर जाएगा। शो में अभी तक अब्‍दु रोजिक हंसते हुए या दूसरे को हंसाते हुए देखे जा रहे हैं। जल्‍द उनका गुस्‍से से भरा अवतार भी नजर आ सकता है।  

वहीं, बात करें बिग बॉस के पॉपुलर प्रतियोगियों की, तो अब्‍दु रोजिक के बाद फैंस प्रियंका चाहर को काफी पसंद कर रहे हैं।  Ormax Media की लिस्‍ट में वह दूसरे नंबर पर आ गई हैं। पिछले वीक टीना दत्ता सेकंड पोजिशन पर थीं। इसके अलावा,
एमसी स्‍टेन भी शो में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले वीक वह चौथी पोजिशन पर थे और इस बार तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चौथे नंबर पर टीना दत्ता हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.