Bade Miyan Chote Miyan Collection Day 10: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ रुपये के पार

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का निर्देशन निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2024 21:27 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज का आज 10वां दिन है।
  • 9वें दिन फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए।
  • पहले हफ्ते में इसका टोटल कलेक्शन 49.9 करोड़ पहुंच गया था।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का निर्देशन निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया है,

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को मेकर्स ने ईद पर रिलीज किया था। फिल्म की रिलीज को 9 दिन पूरे हो चुके हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया और 15.6 करोड़ रुपये बटोर लिए। लेकिन अगले ही दिन, यानी पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई आधी तक गिर गई और इसने महज 7.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इसकी रिलीज को 9 दिन बीत चुके हैं और आज रिलीज का 10वां दिन है। आइए जानते हैं 9वें दिन कैसा रहा कलेक्शन, और 10वें दिन कहां तक जा सकती है कमाई। 

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 9: अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने 9 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कुल 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, 9वें दिन फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए। पहले हफ्ते में इसका टोटल कलेक्शन 49.9 करोड़ पहुंच गया था। लेकिन अब फिल्म सुस्त पड़ चुकी है। यह प्रतिदिन 1 करोड़ के लगभग ही कलेक्शन कर पा रही है। ऐसे में फिल्म का सफर बहुत लम्बा जाता हुआ नहीं दिख रहा है। 10वें दिन का कलेक्शन भी इंडस्ट्री ट्रैकर्स ने जारी किया है। 
Advertisement

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 10: फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज का आज 10वां दिन है। खबर लिखे जाने तक फिल्म के आज के कलेक्शन के रुझान आपको बता देते हैं। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने आज अभी तक 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सटीक नतीजे आना अभी बाकी है। लेकिन कुल मिलाकर अब फिल्म 52 करोड़ रुपये को पार कर रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड का बचा हुआ दिन फिल्म के लिए कुछ फायदेमंद साबित होता है या नहीं। 

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का निर्देशन निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया है, जो सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। मेन किरदारों में एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हैं। साथ ही सहायक कलाकारों में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.