इस भारतीय फिल्म के कायल हुए Apple के CEO, iPhone 14 Pro से शूट हुई है पूरी फिल्म

फिल्म में ईशान खट्टर के किरदार का नाम निशांत है जिसे एक ऐसी प्राचीन चीज हाथ लग जाती है जिससे भविष्य देखा जा सकता है। इसका नाम दूरदर्शक है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 19:25 IST
ख़ास बातें
  • iPhones की जन्मदाता Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) ने की Fursat की तारीफ
  • 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म को iPhone 14 Pro से किया गया है शूट
  • विशाल भारद्वाज की फिल्म में ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में

Fursat वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर उपलब्ध है

Apple iPhone 14 लाइनअप के कई खास फीचर्स में से एक इसका खास कैमरा फीचर है, जिससे एक कुशल यूजर बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी कर सकता है। इसका सीधा उदाहरण विशाल भारद्वाज की लेटेस्ट शॉर्ट फिल्म 'Fursat' है, जिसे iPhone 14 Pro के जरिए शूट किया गया है। इस शॉर्ट फिल्म को YouTube पर उपलब्ध कराया गया है। फिल्म ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, जिनमें से एक खुद iPhones की जन्मदाता Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) हैं। 

iPhone 14 Pro से शूट की गई शॉर्ट फिल्म 'Fursat' से Tim Cook इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने इसकी तारीफ करने के लिए Twitter पर एक पोस्ट शेयर किया है। करीब 30 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म की तारीफ करते हुए टिम कुक ने लिखा, (अनुवादित) "निर्देशक @VishalBhardwaj की इस खूबसूरत बॉलीवुड फिल्म को देखें जो यह बताती है कि अगर आप भविष्य में देख सकते हैं तो क्या हो सकता है। अविश्वसनीय सिनेमैटोग्राफी और कोरियोग्राफी, और सभी #ShotoniPhone।"
Advertisement
 

'Fursat' में ईशान खट्टर और वमिका गाबी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार पर है जो अपने फ्यूचर को कंट्रोल करना चाहता है। और वह इसके लिए इस हद तक जाने के लिए तैयार है कि वर्तमान में जो सबसे कीमती चीज उसके पास है, वह उसे भी खोने के लिए तैयार है। 

टिम कुक के इस ट्वीट को 'फुर्सत' के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने भी शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, (अनुवादित) "मैं इस भारी प्रशंसा से बेहद खुश हूं। धन्यवाद @Apple इस अवसर के लिए!
Advertisement
 

फिल्म में ईशान खट्टर के किरदार का नाम निशांत है जिसे एक ऐसी प्राचीन चीज हाथ लग जाती है जिससे भविष्य देखा जा सकता है। इसका नाम दूरदर्शक है। दूरदर्शक उसे उसका आने वाला वक्त बताता है जिसको जानने के बाद निशांत इसमें बहुत ज्यादा रुचि लेने लगता है और वह इस बात को जानना चाहता है कि आखिर कौन से तकनीक से यह यंत्र भविष्य बता रहा है। इसी खोजबीन में वह अपने प्यार को भी खो देता है।
Advertisement

iPhone 14 Pro को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें दूसरी जेनरेशन का सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन देखने को मिलता है जिसकी मदद से यह बेहतरीन वीडियो कैप्चर कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। मेन लेंस के साथ यह 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर भी कैरी करता है और तीसरे सेंसर के तौर पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fursat, Fursat short film, Fursat short film story
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.