Animal Collection Day 14 : रणबीर की फ‍िल्‍म की कमाई सिंगल डिजिट में लुढ़की! क्‍या पूरे होंगे Rs 500 करोड़?

Animal Collection Day 14 : अपनी रिलीज के दिन से डबल डिजिट में कारोबार करने वाली फ‍िल्‍म 14वें दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 15:42 IST
ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर की एनिमल की कमाई जारी
  • रिलीज के 14 दिन पूरे कर चुकी है फ‍िल्‍म
  • शुक्रवार को फ‍िल्‍म ने लगभग 8 करोड़ कमाए

फ‍िल्‍म के कुछ सीन जो थिएटर से हटा दिए गए थे, उन्‍हें ओटीटी में लाया जा सकता है।

Animal Collection Day 14 : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल का कलेक्‍शन गुरुवार को भारत में सिंगल डिजिट में लुढ़क गया। अपनी रिलीज के दिन से डबल डिजिट में कारोबार करने वाली फ‍िल्‍म 14वें दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। यह कलेक्‍शन कहीं से भी कम नहीं है और फ‍िल्‍म का कारोबार 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। हालांकि क्‍या एनिमल इस साल आई जवान या गदर-2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, यह देखना दिलचस्‍प होगा। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि Animal ने शुक्रवार को भारत में 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 14 दिनों में फ‍िल्‍म का कुल कारोबार 476.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये कमाने से सिर्फ 24 करोड़ रुपये दूर है। 
Advertisement

क्‍योंकि आज शुक्रवार है और कल से फ‍िर वीकेंड आ रहा है, तो उम्‍मीद की जानी चाहिए कि एनिमल भारत में 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पहले ही 700 करोड़ रुपये का नंबर क्रॉस कर चुका है। 
एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार फ‍िल्‍म के कुछ सीन जो थिएटर से हटा दिए गए थे, उन्‍हें ओटीटी में लाया जा सकता है। उनमें से एक सीन बॉबी देओल और रणबीर कपूर का किस सीन भी है। खबरें हैं कि एनिमल को अगले महीने 14 या 15 जनवरी तक नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज किया जा सकता है। 
Advertisement

एनिमल के साथ रिलीज हुई सैम बहादुर भी मजबूती के साथ बॉक्‍स ऑफ‍िस पर डटी हुई है। इसने अभी तक भारत में 64.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फ‍िल्‍म में विकी कौशल प्रमुख भूमिका में हैं। उन्‍होंने सैम मॉनेकशॉ का रोल प्‍ले किया है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि इस वीकेंड यह फ‍िल्‍म 100 करोड़ के कलेक्‍शन के करीब पहुंच सकती है। दोनों फ‍िल्‍मों के पास कलेक्‍शन के लिए चंद दिनों का वक्‍त है, क्‍योंकि 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी' रिलीज हो रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.