Animal Box Office Collection Day 2: एनिमल की सूनामी! 2 दिनों में Rs 130 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन!

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म कमाई के मामले में अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड सेट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2023 15:07 IST
ख़ास बातें
  • एनिमल की रिलीज का आज तीसरा दिन है
  • दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 66.3 करोड़ रुपये रहा
  • अकेले हिंदी भाषा में फिल्म ने 58 करोड़ रूपये की कमाई दूसरे दिन की

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे दिग्गज स्टारकास्ट से सजी है एनिमल

Animal Box Office Collection Day 2: रणबीर कूपर की लेटेस्ट मूवी एनिमल (Animal) ने ओपनिंग के मामले में साल की सबसे बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 64 करोड़ की कमाई कर धमाका कर दिया। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल की रिलीज का आज तीसरा दिन है, और पहला रविवार है। फिल्म को क्रिटिक्स का मिला जुला रिव्यू मिला है। लेकिन कमाई के मामले में यह रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म की सूनामी दूसरे दिन भी जारी रही। आइए जानते हैं एनिमल का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा, और तीसरे दिन फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है। 

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे दिग्गज स्टारकास्ट वाली एनिमल साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी है। पहले दिन फिल्म ने 63.80 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 66.3 करोड़ रुपये रहा। ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 130 करोड़ को पार कर गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अकेले हिंदी भाषा में फिल्म ने 58 करोड़ रूपये की कमाई दूसरे दिन की है। जबकि इसके बाद सबसे बड़ा कलेक्शन तमिल में किया जो कि 7.3 करोड़ रुपये रहा। 

Advertisement
Animal Box Office Collection Day 3: एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 के लिए इंडस्ट्री टैकर्स ने अभी तक के आंकड़े जारी किए हैं। Sacnilk के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म तीसरे दिन 27 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी थी। इस हिसाब से तीसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ को पार करेगा इसकी बहुत संभावना बनती नजर आ रही है। रविवार की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिलने वाला है। 

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म कमाई के मामले में अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड सेट कर सकती है। एनिमल रणबीर कपूर के फिल्मी सफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र, और 'संजू' उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर थीं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.